Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

कलेक्टर ने किया ईसरदा डेम का निरीक्षण

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज शनिवार को ईसरदा बांध निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। साथ डूब क्षेत्र में आने वाले किसानों की समस्याओं को सुना तथा पुनर्वास एवं राहत पैकेज को जल्द से जल्द क्रियान्वित करने के निर्देश दिए।
किसानों ने बताया कि जमाबंदी में बारानी जमीन दर्ज है लेकिन वास्तव में सिंचित भूमि है और गिरदावरी भी सिंचित भूमि के हिसाब से ही की जा रही है जिससे मुआवजा कम निर्धारित हुआ है। कुछ कुओं का राजस्व रेकार्ड में इन्द्राज नहीं होने के कारण इनके पेटे मुआवजा नहीं मिला है। जिला कलेक्टर ने किसानों की समस्याओं की सुनवाई कर आगामी बुधवार से तीन दिन तक ईसरदा के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में बांध के अधिकारियों को कैम्प लगाने के निर्देश दिए। कैम्प में किसानों को नकल दी जायेगी तथा अन्य समस्याओं के समाधान के लिए सलाह एवं उचित परामर्श दिया जाएगा।
किसानों ने बताया कि रबी की फसल कटने तक उनके खेतों में बांध सम्बंधी निर्माण कार्य नहीं किया जाये। इस पर जिला कलेक्टर ने बताया कि सवाई माधोपुर जिले के 177 गांवों को इससे पेयजल मिलेगा, अन्य जिलों को भी इससे लाभ मिलेगा। इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में देरी उचित नहीं है। फिर भी मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुये अति आवश्यक लगभग सात सौ मीटर क्षेत्र को छोड़कर खड़ी फसल को खराब नहीं किया जाएगा तथा खाली भूमि पर प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य करवाया जाएगा।

Collector inspected Israda Dame
1038 करोड़ रूपये के इस प्रोजेक्ट में जिले के 4 गांव डूब क्षेत्र में आ रहे हैं। यहाॅं के प्रत्येक व्यक्ति को 6.36 लाख रूपये मुआवजा तथा नियमानुसार मकान के लिये प्लाॅट मुआवजे के रूप में दिया जा रहा है। प्लाॅट के लिये शिवाड़ और ईसरदा में काॅलोनी बनाई गयी है। अभी 80 लोगों ने मुआवजा नहीं लिया है। जिला कलेक्टर ने ऐसे सभी व्यक्तियों से जल्द से जल्द मुआवजा लेने की अपील की है ताकि वे इस धन से अपना स्वरोजगार या अन्य गतिविधि संचालित कर सके।
जिन व्यक्तियों ने बैंक से कृषि या अन्य ऋण ले रखा है, उनकी मुआवजा राशि में से बैंक ऋण राशि काटकर शेष राशि का भुगतान कर रहे हैं। जिला कलेक्टर ने बैंक अधिकारियों को इस सम्बंध में किसानों के हित का ध्यान रखने और आरबीआई की गाईडलाइन की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने निर्माण कार्य में पूर्ण गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा कार्य की गति में तेजी लाने के निर्देश निर्माण ऐजेंसी और सम्बंधित फर्म को दिये। कलेक्टर ने बांध के निर्माण के कार्य का निरीक्षण भी किया। बैठक में ईसरदा बांध विस्थापन के एडीएम, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, चौथ का बरवाड़ा एसडीएम वर्षा मीना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

A broken culvert in Sawai Madhopur has caused problems, affecting everything from children's education to farming.

सवाई माधोपुर में टूटी पुलिया बनी मुसीबत, बच्चों की पढ़ाई से खेती तक सब प्रभावित

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के पुराने शहर क्षेत्र में लटिया नाले पर बनी राजबाग पुलिया …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !