Monday , 8 June 2026
Breaking News

कलेक्टर ने सेवा में सुनी लोगों की समस्याएं

जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी. सिंह ने पंचायत समिति गंगापुर की ग्राम पंचायत सेवा स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनी तथा मौके पर ही अधिकारियों को परिवेदनाओं के समाधान के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. सिंह ने पंचायत सचिव द्वारा पट्टे के लिए मिले आवेदन पर सभी को पट्टे जारी करने के निर्देश दिए। पट्टे के लिए 40 आवेदनों में से केवल 9 पट्टे जारी करने पर पीओ को नोटिस देने के लिए एसडीएम को निर्देश दिए तथा सीमाज्ञान कर प्रकरणों का निस्तारण करने को कहा। प्रधानमंत्री आवास योजना की शत-प्रतिशत स्वीकृति जारी करने, सामाजिक सुरक्षा पैंशन के वेरिफिकेशन तत्काल करने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्र किसानों को “प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना” से जोड़ने एवं इसके लिए जागरूक करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। जिला कलेक्टर ने रात्रि चौपाल में गांव की मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त होने पर सरपंच को निर्देश दिए व सरपंच ने सड़क बनवाने का वादा किया। ग्रामीणों द्वारा बिजली के ढ़ीले तार की शिकायत पर उन्हें सही करवाने के निर्देश दिए। रास्ता सही करवाने, गांव में बीच रास्ते मे पानी भरने, कीचड़ की समस्या, खाद बीज की योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत, नालियों की सफाई नहीं होने, खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जुडवाने, बिजली संबंधी परिवाद व शिकायत पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. सिंह ने नरेगा में काम चाहने वालो के फॉर्म नम्बर 6 प्राप्त कर रोजगार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

Collector listened people's problems Seva gram panchayat
कलेक्टर डॉ. सिंह ने लोगों से कहा कि राज्य सरकार आमजन के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है, पात्रता के अनुसार योजनाओं से जुड़कर लाभान्वित हों। डॉ. सिंह ने पेंशन से जुड़े प्रकरणों की परिवेदनाएं सुनी। अतिक्रमण की शिकायत पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि किसी व्यक्ति ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर रखा है अथवा रास्ता अवरूद्ध किया है तो उसके विरूद्ध धारा 91 के अन्तर्गत कार्यवाही की जाये। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने खाद्यान्न सुरक्षा, पेंशन एवं बेरोजगारी भत्ते जैसी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। कलेक्टर डॉ. सिंह ने सुनवाई के अधिकार के बारे में बताते हुए प्रार्थना पत्र देकर रसीद अवश्य प्राप्त करने की बात कही।
कलेक्टर ने बच्चों को संस्कारवान बनाने तथा जर्दा गुटखा, सिगरेट, बीड़ी का सेवन नहीं करने की सलाह दी। रात्रि चौपाल में अतिरिक्त कलेक्टर गंगापुर, एनआर कोली, उप जिला कलेक्टर वज़ीरपुर सुनीता यादव, तहसीलदार महेंद्र मीना, सरपंच सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !