Saturday , 5 September 2026
Breaking News

नगर परिषद में नारकीय जीवन जीवन को मजबूर आमजन, किसको सुनाऊ, कौन सुनेगा?

सवाई माधोपुर: (राजेश शर्मा): नगर परिषद सवाई माधोपुर में इन दिनों आमजन नारकीय परिस्थितियों में जीवन जीने को मजबूर नजर आ रहे हैं। नगर परिषद क्षेत्र में रोड़ लाईट, सड़क, सफाई एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का पूर्ण तया अभाव नजर आ रहा है। लोगों का कहना है कि जिला मुख्यालय पर नगर परिषद सवाई माधोपुर के चेयरमैन तू चल में आया के सिद्धान्त पर चल रहे हैं। अब तक लगभग आधा दर्जन लोग चैयरमेन बन चुके हैं। इस व्यवस्था के चलते शहर की व्यवस्थाओं पर कोई काम नहीं हो पा रहा है।

 

Common people are forced to live a hellish life in nagar parishad Sawai Madhopur

 

जिला मुख्यालय के हर गली मोहल्ले, कॉलानियों में गंदगी के अम्बार दिखाई देते हैं। नगर परिषद की कचरा संग्रहण की व्यवस्था कई माह से बन्द ही नजर आ रही है। इससे गली मोहल्लों के साथ साथ आमजन खासकर महिलाओं को घरों में कचरा इकट्ठा होने से बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में महिलाओं के लिए तो कहीं शौचालय जैसी सुविधाऐं नजर नहीं आती। कुछ जगह बने शौचालय भी खराब हैं या उनकी भी सफाई नहीं होने से बेकार पड़े दिखाई देते हैं। जिला मुख्यालय पर हम्मीर ब्रिज के विस्तारिकरण का कार्य पूरा होने का नाम नहीं ले रहा है। इस कार्य की समय सीमा द्रोपदी के चीर की तरह बढ़ती ही जा रही है।

 

 

 

इस कार्य के कारण प्रतिदिन कई बार यहाँ जाम लगा हुआ दिखाई देता है। इससे नगर वासियों का शहर, हाउसिंग बोर्ड, आलनपुर, रणथंभौर रोड़ से बजरिया मानटाउन क्षेत्र में जाना भी बहुत बुरा सपना सा लगता है। जगह-जगह रोड पर गड्डे हैं, जहाँ हर समय दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। बारिस हो या अन्य मौसम हम्मीर सर्किल से रणथंभौर रोड़, आलनपुर चौराहा कहीं भी रोड़ पर गड्ढों में पानी भरा देखा जा सकता है। रोड लाईट का हाल बेहाल है। कई जगह तो दिन में भी रोड़ लाईट जली दिखाई देती है तो कहीं पर रात में भी अंधेरा कायम रहता है।

 

 

 

पूर्व विधायक दानिश अबरार द्वारा बनवाई गई प्याऊ भी अब संचालित नहीं हो रही हैं। ऐसे में लोगों को पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। हम्मीर सर्किल से सामान्य चिकित्सालय तक सड़क के दोनों ओर कई फीट तक बड़े बड़े स्थायी, अस्थायी अतिक्रमण देखे जा सकते हैं। लेकिन इनको देखने वाला कोई नहीं है। इन समस्याओं को देखते हुए सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर्यटन नगरी का महत्व खोता जा रहा है। बहरहाल लोग अब कहने लगे हैं कि सवाई माधोपुर में नगरपरिषद नाम की कोई चीज नहीं बची है। सभापति का पता नहीं, विपक्ष का पता नहीं, और तो और पार्षद भी गायब हो गये हैं।

 

 

 

किसी का ध्यान इन समस्याओं पर नहीं है। कोई सुनने देखने वाला नजर नहीं आता है। ऐसे में नगर परिषद क्षेत्र के निवासियों की समस्याओं को कौन देखेगा, आमजन की कौन सुनेगा। लोगों का कहना है कि वर्तमान में स्थानीय विधायक डॉ. किरोड़ीलाल मीणा केबिनेट मंत्री हैं। लेकिन उनके होते हुए भी नगर परिषद दुर्दशा का शि*कार हो रही है। जिसका खामियाजा यहां की आमजनता को भुगतना पड़ रहा है। लोगों ने कृषि मंत्री एवं जिला प्रशासन से नगर परिषद क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !