Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सी-विजिल ऐप पर शिकायत का 100 मिनट में हो रहा समाधान

विधानसभा आम चुनाव 2018 के तहत निर्वाचन आयोग द्वारा शराब व पैसे के वितरण, गिफ्ट देना, अनुमति के बिना पोस्टर बैनर लगाना, धार्मिक या साम्प्रदायिक भाषण देना आदि मतदाता को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु मोबाईल सी-विजिल ऐप का नवाचार लागू किया है जिस पर आम नागरिक की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है।

Complaint 100-minute solution cvigil app
जिला निर्वाचन अधिकारी पी.सी. पवन ने बताया कि सी-विजिल ऐप को मोबाईल के माध्यम से गुगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद व्यक्ति को अपने फोन नंबर या ई-मेल आईडी से इसमें रजिस्टर करना होगा। इस प्रकार सी-विजिल ऐप डाउनलोड कर नामांकन के पश्चात शिकायत के सबूत के तौर पर फोटो और वीडिया भी इस ऐप पर अपलोड किए जा सकेंगे। शिकायतकर्ता को एक ग्रिवांस नंबर मिलेगा इसकी मद्द से वह अपनी शिकायत के स्टेटस की जानकारी ले सकेगा। शिकायत अपलोड होने के बाद सी-विजिल का सिस्टम अपने स्तर पर जांच करेगा। इस सिस्टम पर एक बार शिकायत स्वीकृत होते ही जिला नियंत्रण कक्ष में सूचना पहुंच जाएगी और यहां से उड़न दस्तों को कार्यवाही के लिए निर्देश दिए जाते हैं।
सी-विजिल ऐप पर चुनाव के दौरान पैसे, शराब का वितरण, उपहार का वितरण, अनुमति के बिना पोस्टर बैनर लगाना, हथियारों का प्रदर्शन व धमकी देना, मतदान दिवस पर मतदाताओं को लाना व ले जाना, चुनाव दिवस पर मतदान केन्द्र के अन्दर व प्रतिबंधित अवधि में प्रचार करना, धार्मिक या साम्प्रदायिक भाषण देना आदि शिकायतें सी-विजिल ऐप द्वारा की जा सकती है जिस पर त्वरित कार्यवाही होगी।
सी-विजिल ऐप पर कोई भी व्यक्ति आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकेगा। शिकायतकर्ता का नाम गुप्त रखा जाएगा और जो शिकायतें प्राप्त होंगी उन पर पूरी तरह से निगरानी रखकर कार्यवाही की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !