Thursday , 22 October 2026
Breaking News

विकास कार्यों को समय पर पूरा करें

बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य आदि आवश्यक सेवाओं सम्बंधी बैठक जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। जिले में चल रहे विकास कार्य, व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं की प्रगति की भी बैठक में समीक्षा की गई।
सरकारी सूत्रों के अनुसार बैठक में जिला कलेक्टर ने मगरमच्छ द्वारा स्कूली बालिका को खा जाने के प्रकरण में पीड़ित परिवार को विद्यार्थी सामूहिक बीमा दुर्घटना योजना का लाभ दिलवाने के निर्देश दिये।
जिला कलेक्टर ने रूडिप के तृतीय फेज के अन्तर्गत चल रहे सीवरेज लाइन निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। इस योजना में जिला मुख्यालय पर 121.45 किमी लम्बी सीवरेज लाइन डाली जा रही है तथा सूरवाल में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का अपग्रेडेशन कार्य चल रहा है। जिला कलेक्टर ने सीवरेज लाइन के लिये काटी गई सड़कों की तत्काल मरम्मत करने के निर्देश दिये। उन्होंने नगरपरिषद को मानसून से पहले नालों की सफाई करवाने के निर्देश दिये।
बैठक में जिला कलेक्टर ने जेवीवीएनएल के अधीक्षण अभियन्ता को निर्देश दिये कि झूलते और जर्जर तारों को बदलने या मरम्मत करवाने, जो ट्रांसफार्मर निचली जगह पर रखें हुये हैं, उन्हें बेस बनाकर रखवायें ताकि बरसाती पानी से करंट का डर न रहे। पीएचईडी के नलकूपों पर बकाया बिजली कनेक्शन का कार्य जल्द पूरा करें। पीएचईडी के अधीक्षण अभियन्ता को सार्वजनिक हैंडपम्पों से निजी कब्जे हटाने तथा इन पर लगी मोटर जब्त करने के निर्देश दिये। हैंडपम्पों पर लगे डिफ्लोराइड यूनिटों की समय-समय पर जाॅंच करने, खराब पड़े आरओ प्लांटों की मरम्मत करवाने के निर्देश दिये।

Complete development work time
जिला कलेक्टर ने प्रत्येक प्रवासी श्रमिक का जन आधार कार्ड बनाने, प्रवासी श्रमिकों को हुनर विकास कार्यक्रमों से जोड़ने के भी निर्देश दिये। मनरेगा के क्षेत्र में जिले की प्रभावी सफलता के लिये जिला परिषद सीईओ सुरेश कुमार की प्रशंसा करते हुये जिला कलेक्टर ने निर्देश दिये कि जहाॅं तक हो सके समूह के बजाय व्यक्तिगत काम का आकलन करें ताकि दूसरे श्रमिक द्वारा कम काम करने पर पूरा काम करने वाले को नुकसान न हो। कोई श्रमिक अपना टास्क पूरा कर दे तो उसे 11 बजे के बाद कभी भी छोड़ दें, महिला मेटों को प्राथमिकता के आधार पर लगायें। उन्होंने सीएमचओ को निर्देश दिये कि नियमित टीकाकरण की प्रगति को बढायें, मौसमी बीमारियों पर नियंत्रण के लिये अभी से पूरी तैयारी रखें। जिला कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी, चौथ का बरवाड़ा एवं जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था की भी समीक्षा की।
जिला कलेक्टर ने खरीफ को दृष्टिगत रखते हुये प्रमाणित बीज, खाद का पर्याप्त स्टाॅक सुनिश्चित करने, पात्र किसानों को निःशुल्क बीज मिनी किट वितरित करने के निर्देश दिये। सुचारू भेड निष्क्रमण के लिये चैक पोस्टों को सक्रिय रखने, भेडों और चरवाहों को चिकित्सा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के स्थानीय अधिकारी को निर्देश दिये कि जो कार्मिक विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति आवेदन में दर्ज बैंक खाता संख्या जानबूझ कर बदल कर उसे चक्कर कटवाये, उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही करें तथा छात्रवृत्ति के बकाया प्रकरणों को शून्य पर लाये। उन्होंने अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये।
जिला कलेक्टर ने निर्देश दिये कि सभी अधिकारी नियमित जनसुनवाई करें। अपने कार्य को समय पर पूरा करें। पटवारी लेवल का प्रकरण तहसीलदार के पास, एसडीएम लेवल का प्रकरण कलेक्टर के पास न आये। केवल बजट सम्बंधी मामले या जिला, राज्य स्तर पर निर्णय वाले मामलों को ही आगे रैफर करें। जमाबंदी, सीमाज्ञान, अतिक्रमण, हैंडपम्प मरम्मत जैसे मामले जिला कलेक्टर के पास आये तो सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जायेगी।
जिला कलेक्टर ने निर्देश दिये कि कोई भी सरकारी कार्मिक अपने कंट्रोलिंग ऑफिसर की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय न छोड़े। ब्लाॅक और विभाग स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्षों को सक्रिय रूप से संचालित रखें। बैठक में एडीएम बीएस पंवार, सवाई माधोपुर एसडीएम रघुनाथ व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !