Sunday , 7 June 2026
Breaking News

30वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन | सराहनीय कार्य एवं सहयोग करने वालों को किया सम्मानित

30वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन 4 फरवरी से 10 फरवरी तक “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” की थीम पर किया गया। सप्ताह का समापन रविवार को नगर परिषद सभागार में अतिरिक्त जिला कलेक्टर महेन्द्र लोढ़ा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीएम सवाई माधोपुर लक्ष्मीकांत कटारा, पुलिस उपाधीक्षक सौरभ तिवाड़ी एवं नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव उपस्थित रहे।

Completion 30th National Road Safety Week
समापन समारोह में जिला परिवहन अधिकारी पी.आर.जाट ने सप्ताह के तहत आयोजित किए गए कार्यक्रम एवं गतिविधियों की जानकारी दी। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बालक बालिकाओं तथा सड़क सुरक्षा कार्यक्रमों में सराहनीय कार्य एवं सहयोग करने वाले कार्मिकों एवं सदस्यों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत वाहन चालकों की आंखों की जांच के बाद नि:शुल्क चश्मों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर महेन्द्र लोढ़ा ने कहा सडक सुरक्षा के लिए सभी का कर्तव्य है कि प्रत्येक व्यक्ति यातायात नियमों की पालना करें। दुपहिया वाहन चालक हेलमेट लगाएं तो चौपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का प्रयोग करे। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी सवाई माधोपुर लक्ष्मीकान्त कटारा ने यातायात के नियमों के बारे में जागरूकता बनाने की बात कही। वहीं पुलिस उपाधीक्षक सौरभ तिवाड़ी ने भी सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के लिए जागरूकता के साथ प्रयास पर जोर दिया।
जिला परिवहन अधिकारी पी.आर. जाट ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों के अलावा स्टेक होल्डर विभागों के प्रतिनिधि, एनजीओं, क्लब, वाहन डीलर, यातायात सलाहकार, वाहन ऑपरेटर, वाहन चालक, मोटर ड्राईविंग स्कूल सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भाग लिया। जिला परिहवन अधिकारी ने सप्ताह के तहत आयोजित गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं के आयोजन के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं, वाहन चालकों एवं उपस्थितजनों को यातायात के नियमों की पालना की शपथ दिलवाकर सप्ताह का समापन किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !