Saturday , 7 March 2026
Breaking News

अमेठी से कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा को उतारा चुनावी मैदान में

उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी सीट पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान आज शुक्रवार को कर दिया है। अमेठी से कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। तो वहीं अमेठी सीट पर भाजपा की ओर से स्मृति इरानी मैदान में हैं। बता दें पिछली बार स्मृति इरानी ने राहुल गांधी को अमेठी सीट से हराया था। कांग्रेस की लिस्ट आने के साथ ही अब ये स्पष्ट हो गया कि प्रियंका गांधी इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगी। हालांकि ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी प्रियंका गांधी इन चुनावों में अमेठी या रायबरेली से चुनावी मैदान में उतर सकती हैं।

Congress fielded Kishori Lal Sharma from Amethi

प्रियंका गांधी वाड्रा ने अमेठी सीट पर किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाए जाने पर सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”किशोरी लाल शर्मा जी से हमारे परिवार का वर्षों का नाता है। अमेठी, रायबरेली के लोगों की सेवा में वे हमेशा मन-प्राण से लगे रहे है। उनका जनसेवा का जज्बा अपने आप में एक मिसाल है। ” प्रियंका ने आगे लिखा की ”आज खुशी की बात है कि किशोरी लाल जी को कांग्रेस पार्टी ने अमेठी से उम्मीदवार बनाया है। किशोरी लाल जी की निष्ठा और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण अवश्य ही उन्हें इस चुनाव में सफलता दिलाएगा। ढेर सारी शुभकामनाएं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !