कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी के आदर्शों का पालन करती है जिन्होंने म*रने से पहले ‘हे राम’ कहा था और प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर धर्म विरोधी होने का आरोप लगाना सरासर गलत और बेबुनियाद है। उन्होंने कहा की वे हमें हिंदू धर्म विरोधी बता कर हमारी आलोचना करते रहते है।

हम महात्मा गांधी के आदर्शों का पालन करते हैं, जिन्होंने म*रने से पहले ‘हे राम’ कहा था। कांग्रेस नेता ने कहा वे (भाजपा और उसके नेता) अयोध्या में (नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला मूर्ति के ) प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार करने के लिए हम पर धर्म विरोधी होने का आरोप लगाते हैं। उत्तर प्रदेश में गौशालाओं का हाल देखिए जहां एक वीडियो में कुत्ते मरी हुई गाय का मांस खाते दिख रहे हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया