Sunday , 6 September 2026
Breaking News

सहकारी पैक्स कर्मियों को परिवार पालन के लिए भी वेतन नहीं – सूरजभान सिंह आमेरा

सहकारी साख समितियां एम्पलाइज यूनियन राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष व सहकार नेता सूरजभान सिंह आमेरा ने कहा कि सहकारी पैक्स कर्मियों को पर परिवार पालन के लिए भी नियमित वेतन नहीं मिल रहा। सहकारी पैक्स कार्मिक मासिक वेतन को महरूम है। आमेरा ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कहते हैं किसी कर्मचारी को पेंशन नहीं मिलेगी वह रास्ता भटकने पर मजबूर होंगे। वहीं दूसरी ओर सहकारी पैक्स कार्मिकों को वेतन नहीं मिलने पर वे क्या करेंगे।

 

सहकार नेता ने बुधवार को मलारना डूंगर स्थित डेरोली बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित सवाई माधोपुर व करौली जिले के पैक्स कर्मियों की संयुक्त बैठक में उपस्थित व्यवस्थापक एवं सहायक व्यवस्थापकों को मुख्य अतिथि बतौर संबोधित करते हुए सरकार व सहकारिता विभाग को कोसते हुए कहा कि अधिकतर समितियां घाटे में होने व आय का स्रोत नहीं होने से कार्मिक को वेतन नहीं मिल पाता।

 

Cooperative PACS workers do not get salary even for family upkeep - Surajbhan Singh Amera

 

नाम मात्र के वेतन पर काम करने वाला पैक्स कार्मिक सरकार की राजीविका ग्रामीण योजना में ऋण वितरण, फसली ऋण, पीडीएस, सीएससी, ई-मित्र, ऋण वसूली, मिनी बैंक, खाद बीज वितरण सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं को संचालित करता है। इन सब के बदले में परिवार का पेट पालने के लिए दाम तो चाहिए जो सरकार ने आज तक इस पर विचार नहीं किया। इसके अलावा एम्पलाइज यूनियन की ओर से पैक्स कर्मियों की स्क्रीनिंग करने, कैडर व्यवस्था लागू करने, संविदा कार्मिको को नियमित करने, ऋण पर्यवेक्षक का पद पैक्स कर्मियों के लिए आरक्षित करने सहित विभिन्न मांग सरकार व सहकारिता विभाग से की गई इसके लिए अगस्त माह में राज्य स्तरीय आन्दोलन किया जाएगा।

 

बैठक के बाद सरकार व सहकारिता विभाग को सद्बुद्धि वास्ते सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। जिले के समस्त कार्मिकों ने प्रदेशाध्यक्ष आमेरा को एक जुटता का भरोसा दिलाते हुए संघर्ष में साथ रहने का भरोसा दिलाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष हरिकिशन स्वामी, करौली जिलाध्यक्ष भगवान सहाय, सचिव श्याम सिंह, शेर सिंह राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष तुलसीराम गौड़, ओमप्रकाश सैनी, उपाध्यक्ष अलीमुद्दीन सहित काफी संख्या में व्यवस्थापक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन दशरथ सिंह सोलंकी ने किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !