Thursday , 22 October 2026
Breaking News

शोधित जल के विक्रय को बढ़ाने के लिए औद्योगिक इकाईयों से स्थापित हो समन्वय

जयपुर:- स्वायत्त शासन विभाग के सभागार में बीते शनिवार को आयोजित समीक्षा बैठक में स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत ने बताया कि स्वायत्त शासन विभाग के अधिकारी एवं अभियंता प्रदेश के निर्माणाधीन संयंत्रों का नियमित परीवीक्षण करें एवं साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट निदेशालय को भिजवाया जाना सुनिश्चित करें।
प्रमुख शासन सचिव की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में साफ-सफाई, कचरा पृथक्करण, निर्माण एवं विध्वंस सामग्री प्रबन्धन, लिगेसी वेस्ट निस्तारण, तरल एवं ठोस अपशिष्ठ प्रबन्धन एवं प्रसंस्करण संयंत्रों की प्रगति के संबंध में समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य अभियन्ता प्रदीप कुमार गर्ग द्वारा विभागीय कार्य एवं योजनाओं की प्रगति पर आधारित प्रस्तुतीकरण दिया गया।
Coordination should be established with industrial units to increase the sale of treated water
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि नगरीय निकायों में मैटेरियल रिकवरी फेसेलिटी से पुनर्चक्रण योग्य सामग्री एवं सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लान्ट्स से शोधित जल को विक्रय कर लगभग 16 करोड़ की सालाना आय नगरीय निकायों द्वारा अर्जित की जा रही है। इस पर टी. रविकांत ने अधिकारियों को प्रदेश में शोधित जल के विक्रय को बढ़ाने हेतु औद्योगिक इकाईयों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश भी दिये।
बैठक में स्वायत्त शासन विभाग से निदेशक श्याम सिंह, नगर निगम जयपुर ग्रेटर के आयुक्त रुकमणी रियार, जयपुर हैरिटेज के आयुक्त अभिषेक सुराणा, वित्तीय सलाहकार महेन्द्र मोहन, मुख्य अभियन्ता प्रदीप कुमार गर्ग सहित अन्य अभियन्ताओं के साथ-साथ तकनीकी अधिकारी मौजूद रहे।
gramin vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !