थाईलैंड: थाईलैंड में एक हाईवे पर निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली क्रेन गिरने से दो लोगों की मौ*त हो गई है। एक दिन पहले ही थाईलैंड के एक अन्य इलाके में हुए क्रेन हा*दसे में 32 लोगों की जा*न चली गई थी। यह क्रेन बैंकॉक के उपनगर समुत साखोन में एक एक्सप्रेसवे के निर्माण में इस्तेमाल की जा रही थी।
सामने आए वीडियो में क्रेन के हाईवे पर गिरने का पल दिखाई दे रहा है, जिसमें कई कारें दब गई। इसके साथ ही धूल व मलबे का गुबार उठता दिखाई दे रहा है। बुधवार को उत्तर-पूर्वी प्रांत नाखोन रत्चासिमा में हुए हा*दसे में एक क्रेन चलती ट्रेन के ऊपर गिर गई थी। इस हा*दसे में 60 से जयद लोग घायल हुए थे। दोनों घटनाओं में निर्माण कार्य एक ही कंपनी इटैलियन-थाई डेवलपमेंट की ओर से किया जा रहा है। यह थाईलैंड की सबसे बड़ी निर्माण कंपनियों में से एक है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
