Sunday , 6 September 2026
Breaking News

बालिका को नदी में खींचकर ले गया मगरमच्छ | शव का नहीं लगा सुराग

खण्डार उपखंड क्षेत्र के गांव बागोरा में एक 14 वर्षीय बालिका को मगरमच्छ द्वारा मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया की एक 14 वर्षीय बालिका शिवानी उर्फ बबली सैनी पुत्री जयदैव सैनी निवासी बागोरा आज रविवार सुबह अपने बेलों को घर से खोलकर चंबल नदी में पानी पिलाने गई थी। तभी घात लगाकर किनारे पर बैठे मगरमच्छ ने बालिका को झपट्टा मारकर पानी में गिरा दिया। इसके बाद मगरमच्छ बालिका को अपने जबड़े में जकड़कर गहरे पानी की तरफ ले गया। बालिका साथ गई उसकी सहेली ने मगरमच्छ को पत्थर मारकर सहेली शिवानी को छुड़ाने की कोशिश की। लेकिन मगरमच्छ ने शिवानी को नहीं छोड़ा। सहेली ने तुरन्त घर पहुंच कर घटनाक्रम के बारे में परिजनों को बताया। अफरा-तफरी के साथ परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे पर बालिका कहीं नजर नहीं आयी।

Crocodile dragged girl river
जिसके बाद ग्रामीणों ने बहरावण्डा कलां थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाधिकारी विनोद कुमार मय जाप्ता के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होने उच्च अधिकारियों को घटनाक्रम के बारे में अवगत करवाया। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर चंबल घड़ियाल टीम के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया। जानकारी के अनुसार देर शाम तक बालिका के शव का कोई सुराग नहीं लग पाया था। वहीं मगरमच्छ के द्वारा बालिका को निवाला बनाने पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था जिन्हे लोग ढाँढस बंधाने की कोशिश कर रहे थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !