Friday , 6 March 2026
Breaking News

डकनिया स्टेशन अब कहलाएगा ‘न्यू कोटा’ रेलवे स्टेशन

कोटा: कोटा का डकनिया तलाव रेलवे स्टेशन का नाम अब बदला जाएगा। अब डकनिया रेलवे स्टेशन जल्द ही ‘न्यू कोटा’ रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाएगा। केंद्र सरकार ने नाम परिवर्तन के प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए राजस्थान सरकार को आवश्यक कार्यवाही के लिए पत्र लिखा है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस नाम परिवर्तन पर ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ (एनओसी) जारी किया है।

Dakniya station will now be called 'New Kota' railway station

 

 

 मंत्रालय ने राज्य सरकार से कहा है कि वह जल्द ही गजट अधिसूचना जारी कर नाम परिवर्तन की जानकारी सर्वे ऑफ इंडिया सहित अन्य संबद्ध संस्थाओं को भेजे। राज्य सरकार की ओर से अधिसूचना जारी किए जाने के बाद डकनिया तलाव स्टेशन को आधिकारिक रूप से ‘न्यू कोटा रेलवे स्टेशन’ के रूप में मान्यता मिल सकेगी।

 

 

 

आपको बता दें डकनिया तलाव स्टेशन दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर स्थित एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। इसे विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के विशेष प्रयासों से 111.18 करोड़ रुपए की लागत से पुनर्विकसित किया जा रहा है। एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से सुसज्जित यह स्टेशन नए कोटा क्षेत्र की बड़ी आबादी के साथ कोटा आने वाले विद्यार्थियों, उनके परिजनों, पर्यटकों और उद्यमियों के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

Nine new cheetahs arrive in Kuno national park from Botswana

कूनो में फिर गूंजी चीतों की दहाड़, बोत्सवाना से 9 नए मेहमान पहुंचे

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) में एक …

Congress has nominated these people from West Bengal for the Rajya Sabha elections.

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से इन लोगों को बनाया उम्मीदवार

नई दिल्ली: राज्यसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पश्चिम बंगाल से अपने चार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !