Tuesday , 8 September 2026
Breaking News

रणथम्भौर स्थित बुर्ज का खोहरा में पेड़ से लटका मिला शव

रणथम्भौर वन क्षेत्र में फायरिंग बट के समीप बुर्ज का खोहरा पहाड़ी की चोटी पर युवक का शव पेड से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने आलनपुर के लोगों की सहायता से शव की तलाश की। इसके बाद घटना स्थल का जायजा लिया। रात होने के चलते पुलिस शव को छोड़कर वापस लौट आई। इसके कारण युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। 
Dead body found  Ranthambore hang tree hill Sawai Madhopur

लकड़ियां लेने गई महिलाओं ने देखा था शव
सूत्रों के मुताबिक आलनपुर की लगभग एक दर्जन महिलाएं शनिवार दोपहर सूखी लकड़ियां बटोरने के लिए आलनपुर स्थित फायरिंग बट क्षेत्र में जंगल में गई। इस दौरान महिलाओं ने बुर्ज का खोहरा की पहाड़ी पर शव लटका देखा। शव देखकर महिलाएं वापस लौट आई तथा लोगों एवं वन विभाग के फोरेस्टरों को घटना की जानकारी से अवगत कराया।

इसके बाद आलनपुर के लोगों ने बुर्ज का खोहरा पहाड़ी पर शव की तलाश की लेकिन उन्हें कहीं भी शव नहीं मिला। इसके बाद सभी वापस लौट आए। इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पूजा नामक युवती की सहायता से पुलिस पहुंची घटना स्थल
शव की तलाश करने में नाकाम आलनपुर के युवकों के होने के बाद एक युवक ने अपने परिवार की लड़की पूजा माली जो लकड़ी लेने महिलाओं के साथ गई थी उसे बुलाया। इसके बाद पुलिस व आलनपुर के युवा लड़की को साथ लेकर उसके बताए रास्ते पर बुर्ज का खोहरा की पहाड़ी पर चढ़े। इस दौरान रात हो गई। लेकिन लड़की ने मौके पर पहुंचकर तलाश करने की जानकारी दी तथा कहा कि नीम के पेड़ पर शव लटका हुआ है। इसके बाद युवकों ने युद्ध स्तर पर मोबाइल की टॉर्च जलाकर युवक की तलाश की। काफी मशक्कत के बाद युवकों को शव नजर आया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

प्लास्टिक की रस्सी से लटका मिला युवक
बुर्ज का खोहरा पहाड़ी पर स्थित नीम के पेड़ पर युवक प्लास्टिक की रस्सी के सहारे ऊंची डाली पर लटका मिला। युवक जमीन से करीब तीन-चार फीट ऊपर लटक रहा था। शव पूरी तरह सूख चुका था। शव के पास ही एक बीयर की केन, पर्स, रुमाल तथा टूटा हुआ मोबाइल टेबलेट पड़ा था। घटना स्थल को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि पहले युवक ने वहां बीयर पी इसके बाद घटना घटित हुई। अब पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक के साथ और कौन था। युवक ने आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई पुलिस इसी गुत्थी को सुलझाने में लगी है।

कल उतारेंगे शव
रात हो जाने के कारण पुलिस ने शव को पेड़ से नहीं उतारा। लगभग एक हजार फीट ऊंचाई पर बुर्ज का खोहरा की चोटी पर शव लटका होने के कारण एफएसएल टीम को मौके पर नहीं बुलाया जा सका। घटना स्थल का मौका मुआयना करने के बाद कोतवाली थाना पुलिस वापस लौट आई। अब रविवार को एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को उतारा जाएगा तथा घटना स्थल से नमूने लिए जाएंगे। इसके बाद ही शव की शिनाख्तगी के प्रयास किए जाएंगे।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

57 ASPs and 24 DSPs transferred in Rajasthan Police Vikalp Times

राजस्थान पुलिस में 57 ASP और 24 DSP के तबादले, SOG-CID समेत कई इकाइयों में बदलाव

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। …

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !