Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पेयजल की आपूर्ति की मांग, भेरू दरवाजे पर एकत्रित हुए महिला-पुरुष

भीषण गर्मी की शुरूआत के साथ ही जिला मुख्यालय सहित आस-पास की काॅलोनियों में पेयजल की आपूर्ति नहीं होने की वजह से लोग परेशान हैं।

Demand supply drinking water waterislife MJSA Rajasthan

वहीं पेयजल की मांग को लेकर आए दिन जलदाय विभाग के कार्यालय पर आकर धरने प्रदर्शन के साथ पेयजल आपूर्ति की मांग कर रहे हैं। उसी कड़ी में पेयजल की आपूर्ति की मांग को लेकर ठठेरा कुंड वार्ड नम्बर 27 शहर सवाई माधोपुर की महिलाएं एवं पुरुष भेरू दरवाजे पर एकत्रित हुए और पेयजल की मांग करने लगे। इस मौके पर स्थानीय पार्षद फिरोज अली ने बताया कि पिछले कई माह से मोटर खराब होने की वजह से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। ऐसे में आक्रोशित लोगों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए कहा कि जब तक विभागीय अधिकारी नहीं आएंगे तब तक हम यहीं रहेंगे। सूचना पर मौके पर पहुंचे सहायक अभियंता सर्जन सिंह मीना को स्थानीय लोगों ने अपनी परेशानी से अवगत कराया तो उन्होंने उन्हें आश्वासन देते हुए शाम तक नई मोटर डलवाकर पेयजल आपूर्ति करवाने की बात कही। अब देखने वाली बात यह कि स्थानीय लोगों की मांग पर जलदाय विभाग कितना खरा उतरता है। इस मौके पर जरार अहमद, फिरोज अली, मुबारक, वहीद सहित कई महिलाएं एवं पुरूष मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !