Sunday , 6 September 2026
Breaking News

सर्व समाज की बैठक में बनाया मांगपत्र

सर्व समाज जनकल्याण सेवा समिति की बैठक मंगलवार को विधास्थली लाइब्रेरी राजनगर में सर्व समाज अध्यक्ष डाक्टर नगेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। अध्यक्ष ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों व प्रबुद्ध लोगों को विजय दशमी की शुभकामनाएं देते हुए बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए सर्व समाज जनकल्याण सेवा समिति की भूमिका पर चर्चा की।

 

Demand letter made in Sarva Samaj meeting in sawai madhopur

 

 

बैठक में प्राप्त सुझावों पर विचार विमर्श कर सभी समाजों के हितों को ध्यान में रखते हुए सर्व सम्मति से एक मांग पत्र तैयार किया। जिसमें सवाई माधोपुर को संभाग बनाने, नगर परिषद क्षेत्र में विचाराधीन पट्टों का शीघ्र निस्तारण करने, थड़ी होल्डर्स, ठेले वालों, सब्जी विक्रेताओं आदि फुटकर धंधा करने वालों को चिन्हित कर रोजगार हेतु जगह का उपलब्ध करवाने, होटल व्यवसाय में स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने, होटलों में संचालित शोपिंग सेंटरों को बंद करवाकर स्थानीय लोगों के रोजगार हेतु हाट बाजार विकसित कर उचित दरों पर दुकानों का आवंटन करने, रणथंभौर बाघ परियोजना में भ्रमण हेतु स्थानीय पर्यटकों के लिए कोटा निर्धारित करने, प्रदूषण रहित उधोग धंधे स्थापित करने, पर्यटन वाहनों के पंजीयन में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने, नगर परिषद क्षेत्र में सब्जी मंडी हेतु जगह का आवंटन करने, जिन भी समाजों के छात्रावास नहीं है उनको न्यूनतम दरों पर छात्रावास हेतु भूमि आवंटित करने आदि की मांगों को शामिल किया गया।

 

 

 

बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों में सर्व समाज के मांग पत्र पर विचार हेतु राजनेताओं पर दबाव बनाने पर चर्चा की गई। साथ ही वर्तमान में चल रहे चुनावी घटनाक्रमों पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी राजनीतिक दलों व चुनाव में सम्मिलित प्रत्याशियों से आपसी भाईचारा व समाजिक सौहार्द कायम रखते हुए भय मुक्त एवं शांतिपूर्ण तरीके से मतदान में सहयोग करने की अपील की गई।

 

 

बैठक में डाॅ. मुमताज, लईक अहमद, नाथूलाल शर्मा, कैलाश नारायण सैनी, प्रभुलाल जाट, गोकुल चंद शर्मा, हुसैन शाह सदर, अली मोहम्मद, घनश्याम मीणा, एडवोकेट अभय गोयल व वीरेंद्र वर्मा, नरसी लाल भलवारा, जगदीश बबेरवाल, अशोक कुमार सक्सेना, भारत भूषण माथुर, मोहनलाल सोनी, हाजी इस्माइल, शफी मोहम्मद, विनोद जैन, से.नि.प्रशासनिक अधिकारी रामचंद्र मीना, असफाक अहमद, रश्के कमर, गिर्राज किशोर जिंदल, नरेंद्र अग्रवाल, योगेन्द्र खांडल, राजेन्द्र सामरिया, रामसहाय सामरिया, रामफूल प्रजापत, अक्कू खान एवं फिरोज खान, गणेश प्रसाद शर्मा, कैलाश चंद सैनी जटवाड़ा आदि सहित अन्य प्रबुद्ध लोगों व सदस्यों ने बैठक में भाग लिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !