अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के अभियान के अन्तर्गत वंदनीय माताजी के जन्म शताव्दी वर्ष में ग्रामे ग्रामे यज्ञ, ग्रहे ग्रहे देवस्थापना कार्यक्रम शुभारंभ हो चुका है। गायत्री परिवार का पूरे देश को गायत्रीमय करने का अभियान चल रहा है। सवाई माधोपुर जिले में प्रत्येक घर में देवस्थापना के लिए टोलियां बनाई गई है। जो गांव गांव, घर घर जाकर गायत्री गंगा व देवस्थापना करा रही है।
इसी क्रम में ग्राम डिडायच व सारसोप से देवस्थापना का शुभारंभ किया गया। गायत्री परिवार के वरिष्ठ टोलीनायक हरि मोहन शर्मा व नृसिहलाल नामा की टोलियों ने ग्राम डिडायच व सारसोप में घर घर जाकर संपर्क किया व आस्थावान परिवारों से आग्रह कर बडी संख्या में देव स्थापना की गई। देव स्थापना मे सामुहिक रुप से दीप प्रज्वलित कर, बोद्धिक मंत्रो से मंगलाचरण, गायत्री महामंत्र, गुरुवन्दना कर देव स्थापना की गई।
इस दौरान टोली नायक हरि मोहन शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज सबो केपास साधन तो भरे पडे है पर साधना नहीं है। इसी लक्ष्य को भेदने के लिए मनुष्य में देवत्व का उदय तथा धरती पर स्वर्ग का अवतरण युग निर्माण योजना का प्रथम सोपान है। मानव के उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए घर घर देवस्थापना करनी है व घर घर को मन्दिर बनाना है, रामराज्य की स्थापना करनी है, समग्र नारी जागरण अभियान चलाना है व संभावित स्थलो पर पोध रोपण करना है। क्षेत्र मे सहयोगी के रुप में शिवजीराम, शिवराज सिंह व गंगाराम मीना व टोली सदस्य रामजीलाल साहू, दिलीप चोरसियां, चिरंजीला मेहरा व शंभू परिव्राजक साथ रहे। आगामी अश्विन शुक्ला सप्तमी को ग्राम डिडायच वासियों के अनुरोध पर वहां 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ रखा गया है।