Thursday , 22 October 2026
Breaking News

शिवाड़ मेले में श्रद्धालुओं को नहीं हो किसी प्रकार की असुविधा

सवाई माधोपुर: घुश्मेश्वर द्वादशवां ज्योतिर्लिंग शिवाड़ में 25 से 28 फरवरी, 2025 तक आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि महोत्सव (मेला) की प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को जिला कलक्टर शुभम चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने कहा की मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसके लिए सभी आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखकर सुरक्षा के पुख्ता बन्दोस्त सुनिश्चित किए जाए।

 

 

Devotees should not face any inconvenience in Shivad fair Collector Sawai Madhopur

 

उन्होंने कहा कि मेला निर्देशिका में मेला व्यवस्था से संबंधित सभी अधिकारियों के दूरभाष नंबर उपलब्ध कराएं, ताकि किसी भी प्रकार की आकस्मिक परिस्थिति में सम्पर्क किया जा सके। बैठक में जिला कलक्टर ने अ*वैध श*राब की बिक्री नहीं हो इसके लिए बिना लाईसेंस की श*राब की दुकानों को बन्द करवाने एवं अ*वैध श*राब की बिक्री की रोकथाम के लिए टीम नियुक्त करने के निर्देश जिला आबकारी अधिकारी को दिए। उन्होंने अधीक्षण अभियन्ता विद्युत विभाग बीएल मीणा को मेले से पूर्व विद्युत लाईनों की जांच कर दुरूस्त करवाने, महोत्सव के दौरान 24 घण्टे बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने, रिजर्व ट्रान्सफार्मर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

उन्होंने मेले के दौरान पेयजल व्यवस्था के लिए एक टेंकर पीएचडी द्वारा एवं एक टेंकर ग्राम पंचायत की ओर से तथा तीन टेंकर ट्रस्ट की ओर से लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने मेले प्रारम्भ होने से पूर्व पानी की टंकियों की साफ-सफाई करवाकर पेयजल लाईनों के लीकेज को दुरस्त करवाने व लीकेज सही करने के दौरान हुए गढ्डो को 3 दिवस के भीतर आवश्यक रूप से सहीं करवाने के निर्देश अधीक्षण अभियंता जलदाय विभाग भगवान सहाय मीणा को दिए। उन्होंने कहा कि मंदिर ट्रस्ट द्वारा स्वयं सेवकों के सहयोग से साफ-सफाई अभियान चलाकर मेले को पूर्णतयः प्लास्टिक मुक्त बनाना सुनिश्चित किया जाए।

 

 

 

 

उन्होंने मन्दिर ट्रस्ट की ओर से लगाये जाने वाले कार्यकर्ताओं को पहचान पत्र जारी करने तथा सीसीटीवी कैमरे आदि की समूचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेले के दौरान दुकानदार व अन्य प्रतिष्ठान संचालकों द्वारा कॉमर्शिलयल गैस सिलेंडर का ही उपयोग किया जाए यह सुनिश्चित करने के निर्देश जिला रसद अधिकारी रामभजन मीणा को दिए। उन्होंने मेले के दौरान मोबाइल शौचालय की व्यवस्था एवं एक अग्निशमन वाहन मय स्टाफ के 24 घण्टे उपलब्ध करवाने के निर्देश नगर परिषद् आयुक्त को दिए।

 

 

 

उन्होंने अतिरिक्त सीएमएचओं डॉ. कैलाश सोनी को मेले के दौरान 8-8 घण्टे की ड्यूटी डॉक्टरों की राउण्ड द क्लोक लगवाने एवं एक एम्बूलेन्स मय पर्याप्त दवाईयों के मेडिकल टीम सहित 24 घण्टे लगवाने के चिकित्सा विभाग को निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने मेले के दौरान श्रृद्धालुओं को आस पास के जिलों से पहुंचने में आसानी हो इसके लिए जयपुर, सवाई माधोपुर तथा टोंक से शिवाड़ के लिए अतिरिक्त बसे लगाने एवं बसों की समय सारणी प्रकाशित करवाने के निर्देश मुख्य प्रबंधक राजस्थान  रोडवेज सवाई माधोपुर को दिए।

 

 

उन्होंने अधीक्षण अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग हरिसिंह मीणा को निर्देश दिए कि टोंक, जयपुर, सारसोप, ऐचेर, जामडोली, डिडायच से शिवाड़ आने वाले सभी मुख्य मार्गो का मौका मुआयना कर क्षतिग्रस्त सड़कों को मेला अवधि से पूर्व सही करवाने के निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने कहा कि मेले के दौरान अतिरिक्त महिला कांस्टेबल और ट्रैफिक पुलिस लगाकर सुरक्षा के पुख्ता बंदोस्त किए जाएंगे, ताकि महिलाओं को मेले के दौरान अधिक सुरक्षा मिल सके एवं सुगम यातायात संचालित हो सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !