Thursday , 22 October 2026
Breaking News

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को डीजीपी ने किया सम्मानित

जयपुर: राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) में सोमवार को राजस्थान पुलिस अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह  के मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू ने पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को केंद्रीय गृह मंत्री पदक, डीजीपी डिस्क, अति उत्कृष्ट सेवा पदक व उत्कर्ष सेवा पदक प्रदान कर सम्मानित किया। परेड में चतुर्थ एवं पांचवी बटालियन आरएसी, जयपुर आयुक्तालय  की महिला पुलिसकर्मी, आयुक्तालय जयपुर के पुरुष पुलिस कर्मी व यातायतकर्मी, हाड़ी रानी महिला बटालियन, अजमेर, ईआरटी पांचवी बटालियन आरएसी, जयपुर एवं राजस्थान पुलिस अकादमी से एक-एक कुल आठ प्लाटून सम्मिलित हुई।

 

 

DGP honored police officers who did excellent work in Rajasthan

 

 

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू ने सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी आने वाले समय में और अधिक जोश में ऊर्जा के साथ अपने कार्य क्षेत्र में प्रदत्त कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा के साथ पालन करें।

 

 

 

 

 केंद्रीय गृहमंत्री पदक से सम्मानित हुए 8 पुलिस अधिकारी:
केंद्रीय गृह मंत्री पद से सम्मानित होने वालों में उप महानिरीक्षक पुलिस गौरव यादव, पुलिस उपायुक्त अमित कुमार, सहायक पुलिस उपायुक्त गुमानाराम, पूर्व पुलिस निरीक्षक अमित सिहाग (मरणोपरांत), पुलिस निरीक्षक सज्जन कँवर एवं पूनम चौधरी, सहायक पुलिस निरीक्षक मदनलाल मीणा, हैड कांस्टेबल पूसाराम शामिल है। कार्यक्रम में मर*णोपरान्त गृह मंत्री पदक से सम्मानित अमित सिहाग की पत्नी संतोष चौधरी ने सम्मान प्राप्त किया।
डीजीपी डिस्क से सम्मानित हुए पुलिस अधिकारी:
डीजीपी डिस्क से सम्मानित होने वालों में महानिदेशक (एसीबी) डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा, महानिदेशक (इंटेलिजेंस) संजय अग्रवाल, महानिदेशक (जेल ) गोविंद गुप्ता, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (सिविल राइट्स एंड एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग ) मालिनी अग्रवाल, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कानून एवं व्यवस्था) विशाल बंसल, अतिरिक्त महानिदेशक (एटीएस एवं एसओजी ) विजय कुमार सिंह, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस विपिन कुमार पांडे, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (जेल) रुपिंदर सिंघ, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (आरपीए) लता मनोज कुमार, महानिरीक्षक प्रफुल्ल कुमार, राजेश मीणा,गौरव श्रीवास्तव, एस.प्रमिला,ओमप्रकाश, जयनारायण शेर एवं कैलाश चंद्र जाट (सेवानिवृत्त ), उप महा निरीक्षक हरेंद्र कुमार महावर, राहुल कोटोकी, डॉक्टर राहुल जैन, राजेंद्र प्रसाद, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कुंवर राष्ट्रदीप,उप महानिरीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डॉ. रामेश्वर सिंह, पुलिस अधीक्षक गौरव यादव, अरशद अली, चूनाराम जाट एवं सुधीर चौधरी शामिल हैं।
11 पुलिस अधिकारी अति उत्कर्ष सेवा पदक से सम्मानित:
महानिदेशक, एसीबी डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा, महानिदेशक एससीआरबी हेमंत प्रियदर्शी, महा निरीक्षक पुलिस रवि दत्त गौड़, पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह, महानिरीक्षक  पुलिस जय नारायण, महानिरीक्षक पुलिस सत्येंद्र सिंह, महानिरीक्षक पुलिस (सेवानिवृत्त ) सवाई सिंह गोदारा, उप महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश, उप महानिरीक्षक (सेवानिवृत्त) समीर कुमार सिंह, उपमहानिरीक्षक जगदीश चंद्र शर्मा, उप महानिरीक्षक पुलिस राजेंद्र प्रसाद गोयल शामिल है।
 
6 पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवा पदक:
सम्मानित होने वाले अधिकारियों में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अनिल पालीवाल,पुलिस आयुक्त बीजू जार्ज जोसेफ, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस बिनीता ठाकुर, संजीव कुमार, विशाल बंसल,विजय कुमार सिंह शामिल है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !