Sunday , 6 September 2026
Breaking News

गर्ल फ्रेंडली स्कूल पर की चर्चा

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय खंडार में आज गुरुवार को सीकोईडिकोन संस्था, यूएनएफपीए एवं महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वाधान में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के तहत प्रधानाचार्यों का जेण्डर, गर्ल फ्रेंडली स्कूल, पॉक्सो एवं पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 पर एक दिवसीय आमुखीकरण का आयोजन किया गया।

 

Discussion on girl friendly school in a workshop
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कमलेश कुमार मीना, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी खंडार, डॉ. सुजाता शर्मा प्रधानाचार्य, आशीष गौतम जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी, कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सवाई माधोपुर, सीकोईडिकोन संस्था से श्याम सुन्दर शर्मा परियोजना अधिकारी तथा ओम प्रकाश मीना बीबीबीपी परियोजना, नीलिमा अग्रवाल सहित खंडार ब्लॉक के प्रधानाचार्य उपस्थित हुए।
आमुखीकरण में नीलिमा अग्रवाल ने जेण्डर, लिंग इत्यादि विषयों पर चर्चा की। आशीष गौतम जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सवाई माधोपुर ने बेटी बचाओ बेटी पढाओ, बेटी अनमोल है, पीसीपीएनडीटी एक्ट, 1994 के कानूनी प्रावधानों, लिंग चयन करने वालों/करवाने वालों की सूचना व्हाटसअप नम्बर 9799997795, ईमेल आईडी पीसीपीएनडीटीजयपुरजीमेल डॉट कॉम, 104, 108 टोल फ्री नम्बर पर देने के बारे में, मुखबिर प्रोत्साहन योजना के तहत ढाई लाख ईनाम तथा डिकॉय कार्यवाही के प्रावधानों इत्यादि के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए जानकारी प्रदान की।
आशीष गौतम ने प्रतिभागियों को बनाया मुखबिर ओर लिंग जांच करने वालो की सूचना देने का निवेदन किया। श्याम सुन्दर शर्मा ने पॉक्सो एक्ट पर उपस्थित प्रतिभागियों को जानकारी प्रदान की। ओम प्रकाश मीना ने गर्लफ्रेंडली स्कूल सहित अन्य बिन्दुओं पर बताया गया। कार्यक्रम के अंत में आशीष गौतम जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी ने महामारी नोवेल कोविड-19 के लक्षणों के बारे में बताते हुए इसके बचाव के बारे में जानकारी प्रदान की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !