Sunday , 7 June 2026
Breaking News

चिन्हित स्थानों पर ही प्रदर्शित करें होर्डिंग एवं बैनर

आदर्श आचरण संहिता प्रकोष्ठ प्रभारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर गंगापुर सिटी राजनारायण शर्मा ने कहा कि राजनैतिक दल एवं अभ्यर्थी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचरण संहिता की शत प्रतिशत पालना करें। सार्वजनिक स्थानों पर चिन्हित किये गये स्थानों पर ही होर्डिंग एवं पोस्टर लगाये जायें।

Display boards banners marked locations Ethics Election Politics
आदर्श आचरण संहिता प्रकोष्ठ प्रभारी मंगलवार को कार्यालय कक्ष में आदर्श आचरण संहिता के संबंध में आयोजित बैठक में उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजनैतिक दलों को प्रचार-प्रसार हेतु चिन्हित स्थानों की सूची एवं दर भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि चयनित किये गये विज्ञापन स्थलों की सूची में दरों का अनुमोदन कर दिया गया है। दरों की सूची नगर परिषद, पंचायत समिति, जिला स्तर पर जिला निर्वाचन कार्यालय एवं उपखंड स्तर पर उपखंड मजिस्ट्रेट को उपलब्ध करवा दी गई है। विज्ञापन स्थलों पर विज्ञापन प्रदर्शित करने की अनुमति के लिये राजनैतिक दलों को आवेदन पत्र संबंधित उपखंड मजिस्ट्रेट को एवं जिला मुख्यालय पर स्थित उपखंड क्षेत्र के लिये जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत करना होगा। विज्ञापन स्थलों पर विज्ञापन प्रदर्शित करने की औपचारिक अनुमति संबंधित नगर परिषद द्वारा दी जायेगी।
बैठक में यूआईटी सचिव ताराचन्द मीना सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !