Sunday , 7 June 2026
Breaking News

आई.एफ.डब्ल्यू.जे. के स्थापना दिवस पर मरीजों को बांटे फल

जिले में इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आई.एफ.डब्ल्यू.जे.) की सवाई माधोपुर जिला इकाई ने प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार जिलाअध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड आई वार्ड और ट्रोमा वार्ड में मरीजों को फल वितरण किये।

Distributed fruits to patients on the Foundation Day of IFWJ

संगठन के मीडिया प्रभारी गजानन्द शर्मा ने जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा के हवाले से बताया की 28 अक्टूबर 1950 को आई. एफ. डब्ल्यू. जे. संगठन की स्थापना दिल्ली के जंतर मंतर पर आयोजित बैठक में की गयी थी। लगातार संगठन 70 वर्षों से पत्रकारों के हित में काम करते हुए पत्रकारों की आवाज बना हुआ है। आज बड़े-बड़े मीडिया हाउस में आईएफडब्ल्यूजे संगठन के पत्रकार कार्य करते हुए संघठन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रहे है।
प्रदेश में संगठन प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ के नेतृत्व में निरंतर गतिशीलता से पत्रकारों के हित में काम कर रहा है।
गजानन्द के अनुसार स्थापना दिवस के मौके पर कोरोना काल में जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. बी. एल. मीना के निर्देशानुसार सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए संगठन के सदस्यों ने अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किये। इस मौके पर जिला अध्यक्ष पत्रकार राजेश शर्मा, महासचिव जियाउल इस्लाम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरक चंद जैन, राजमल जैन, मीडिया प्रभारी गजानंद शर्मा के अलावा पत्रकार श्यामसुंदर तिवारी, राजेश गोयल तथा सामान्य चिकित्सालय के पीएमओ डॉ.बी. एल. मीना, डॉ.एस.एन. खण्डेलवाल चिकित्सा कर्मी व कई पत्रकार मौजूद रहे।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने सभी को आई. एफ. डब्ल्यू.जे. के स्थापना दिवस की बधाई शुभकामनाएं दी। साथ ही संगठित रहकर संगठन को ओर गतिशील बनाने में सभी से सहयोग की अपील की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !