Thursday , 23 July 2026
Breaking News

पथ विक्रेताओं को पहचान पत्र किये वितरित

दीनदयाल अन्तोदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नगर परिषद सवाई माधोपुर में गुरूवार को शहरी समृद्धि उत्सव मनाया गया।
जिला परियोजना अधिकारी ने बताया कि शहरी एवं आवास मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा शहरी समृद्धि उत्सव के तहत अलग-अलग गतिविधियां करवाने के लिए निर्देश प्रदान किये गये। उन्होंने बताया कि (स्ट्रीट वेण्डर) पथ विक्रेताओं को इन पहचान पत्रों से खाद्य सुरक्षा का भी लाभ मिल सकेगा। डे-एनयूएलएम योजना के एसयूएसवी घटक के तहत नगर परिषद के शहरी क्षेत्र में 1540 पथ विक्रेताओं को चिन्हित किया गया जिनको योजना के तहत पहचान पत्र वितरित किये जाने है। नगर परिषद परिसर में स्थित शहरी आजीविका केन्द्र पर आयोजित समारोह में पथ विक्रेेताओं को पहचान पत्र वितरित किये गये। 

Distributed Identity Card Path Vendors
सभापति विमला शर्मा ने पथ विक्रेताओं को योजनाओं की जानकारी दी एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एसयूएसवी जिला प्रबंधक प्रियंका पाठक ने योजनाओं की जानकारी देते हुए पथ विक्रेताओं को उनके अधिकार एवं कर्तव्यों आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान जिला प्रबंधक रामेन्द्र कुमार शर्मा, सामुदायिक संगठन अशोक बैरवा सहित अन्य उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !