Friday , 4 September 2026
Breaking News

जिला एवं सत्र न्यायाधी ने हरी झंडी दिखाकर किया रैली को रवाना

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 3 नवम्बर से 9 नवम्बर तक आयोजित होने वाले विधिक सेवा सप्ताह का शुभारंभ आज जिला न्यायालय के एडीआर सेंटर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला जज हरेन्द्र सिंह, जिला कलेक्टर डाॅ.एस.पी.सिंह, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, एसटी एससी विशीष न्यायाधीश मीना अग्रवाल के सानिध्य में हुआ।

District Sessions Judge flagged off rally

कार्यक्रम का शुभारंभ नालसा थीम सोंग न्याय सबके लिए तथा “ये ना सोचे दर्द हमारा कहीं सुना ना जाएगा, अब न्यायालय खुद चलकर चैपालों पर आएगा” से हुआ। इस मौके पर जिला न्यायाधीश हरेन्द्र सिंह ने कहा कि लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नहीं होने से वे इनके लाभों से वंचित रह जाते है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पंहुचे तो हमारी सफलता है। उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से लोगों को उपलब्ध करवाई जाने वाले विधिक सेवा एवं जागरूकता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सप्ताह के विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसमें पांच नवम्बर को आधार कार्ड एवं भामाशाह कार्ड के लिए शिविर आयोजन होगा। वहीं 8 नवम्बर को नेत्र जांच एवं सामान्य चिकित्सा शिविर का आयोजन भी होगा। इस मौके पर विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता शर्मा ने विधिक सेवा प्राधिकरण एवं विधिक सेवा सप्ताह की गतिविधियों की तारीखवार विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डाॅ. एस.पी.सिंह ने संबोधित करते हुए उपस्थित लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लेने की बात कही। उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित होने वाले जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों एवं लोगों से अधिक से अधिक सहभागिता निभाते हुए लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया।
शुभारंभ कार्यक्रम के बाद जिला न्यायाधीश हरेन्द्र सिंह, जिला कलेक्टर डाॅ.एस.पी.सिंह, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, न्यायाधिकारी मीना अग्रवाल, श्वेता शर्मा एवं अन्य न्यायिक अधिकारियों ने विधिक सेवा स्प्ताह के तहत जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर स्कूली बालक बालिकाओं, महिला कार्यकर्ताओं एवं अधिकारियों कर्मचारियों ने भाग लिया। रैली न्यायालय परिसर से रवाना होकर, कलेक्ट्री सहित प्रमुख मार्गाे से होकर निकली। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं न्यायिक अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !