Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जिला प्राधिकरण सचिव श्वेता गुप्ता ने मर्सी रिहैबिलेशन सेल्टर होम का किया निरीक्षण

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्वेता गुप्ता ने आज सोमवार को मर्सी रिहवेलिशन सेल्टर होम सवाई माधोपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्थाओं में स्टॉप की स्थिति, बालकों को दी जाने वाली सहायता, चिकित्सकीय सुविधा, फर्स्ड एड बॉक्स की व्यवस्था, कुशल परामर्शदाता, स्नानागार, पर्याप्त ओढ़ने-बिछाने की व्यवस्था, बालकों के दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता, भोजन की व्यवस्था आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की गई।

 

 

साथ ही मौके पर उपस्थित मर्सी रिहवेलिशन सेल्टर होम के सचिव अरविन्द सिंह चौहान को बालकों के कक्षों में साफ-सफाई रखने, औढ़ने व बिछाने की पर्याप्त व्यवस्था रखने के संबंध में निर्देश प्रदान किए। संस्था में प्रतिमाह बालकों के स्वास्थ्य जांच हेतु डॉक्टर की विजिट, संस्था में प्राथमिक उपचार किट, रसोई में अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था, पर्याप्त रोशनदान, संस्था के परिसर को सर्दियों में गर्म एवं गर्मियों में ठण्डा रखने की व्यवस्था आदि के संबंध में निर्देश प्रदान किये तथा साथ ही संस्था में प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का विवरण बोर्ड पर अंकित करने के निर्देश प्रदान किए।

 

District Authority Secretary Shweta Gupta inspected Mercy Rehabilitation Center Home Sawai Madhopur

 

साथ ही नालसा की गरीबी उन्मूलन योजना 2015 के बारे में जानकारी देते हुए यह योजना गरीबी उन्मूलन एवं सामाजिक सुरक्षा उपायों की पहचान हेतु एक प्रक्रिया प्रस्तुत करती है। यह योजना इस आधार पर बनाई गई है कि गरीबी एक बहु-आयामी अनुभव है और केवल आय संबंधित समस्याओं तक सीमित नहीं होती है।

 

 

इस योजना का उद्देश्य समाज के सामाजिक एवं आर्थिक रूप से दुर्बल वर्ग को दिये गये लाभों एवं मौलिक अधिकारों तक पहुंच को सुनिश्चित करना, गरीबी उन्मूलन योजनाओं को लेने में या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगो के लिए राष्ट्रीय, राज्य, जिला तथा तालुका स्तरों पर विधिक सहायता एवं सहयोग सेवा को सशक्त बनाना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्वेता गुप्ता ने कोविड-19 माहमारी को मध्यनजर रखते हुए संस्था में आवासित बालकों एवं कर्मचारीगण हेतु सेनेटाईजर, मास्क एवं फेशमास्क का प्रयोग करने हेतु निर्देश प्रदान किए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !