Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

सरसों की तूड़ी से होगा आकोदिया स्कूल का विकास

सवाई माधोपुर: जिले में शिक्षा की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर शुभम चौधरी की प्रेरणा से संचालित ‘भविष्य की उड़ान’ योजना से  प्रेरित होकर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, आकोदिया ब्लॉक खंडार के ग्रामवासियों द्वारा सरसों की तूड़ी की सामूहिक नीलामी से प्राप्त 5 लाख रुपये राशि का चेक विद्यालय के प्रधानाध्यापक जयराम मीणा एवं ग्रामवासियों द्वारा जिला कलेक्टर शुभम चौधरी को एडीपीसी समग्र शिक्षा दिनेश कुमार गुप्ता एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में सौंपा गया।

 

Akodia school will be developed using mustard straw in sawai madhopur

 

 

 

नवाचार से शिक्षा को मिली नई दिशा:

एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि ‘भविष्य की उड़ान’ योजना के तहत शिक्षा क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा मिल रहा है। इस योजना और मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना के समन्वय से विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर किया जा रहा है। उन्होंने इसे जनभागीदारी से संचालित शिक्षा सुधार की प्रभावशाली पहल बताया। ग्रामवासियों की यह पहल जिले में जनभागीदारी से शिक्षा सुधार का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

 

कार्यक्रम अधिकारी समग्र शिक्षा हेमराज मीणा ने बताया कि सरसों की तूड़ी की सामूहिक नीलामी से प्राप्त 5 लाख रुपये की जनसहयोग राशि पर राज्य सरकार द्वारा 60 प्रतिशत अंशदान स्वरूप 7 लाख 50 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है। तथा राज्य सरकार द्वारा 60 प्रतिशत अंशदान के रूप में 7 लाख 50 हजार रुपये प्राप्त होंगे। इस प्रकार कुल 12 लाख 50 हजार रुपये का विकास अनुदान विद्यालय को प्राप्त होगा। इस राशि का उपयोग विद्यालय की भौतिक संरचना के विकास जैसे नवीन कक्षा कक्ष मय बरामदा निर्माण, विद्यालय सौंदर्यकरण एवं अन्य आवश्यक कार्यों में किया जाएगा।

 

इस अवसर पर पुखराज मीना (अध्यापक), संजय मीना (एसएमसी अध्यक्ष), रामप्रकाश, राधावल्लभ, गिर्राज, रामहेत, कालूराम, नरपत, मदन लाल, राधेश्याम, मांगीलाल, रामसहाय, जानकीलाल, सोहनलाल मीणा, ब्रजसुंदर सहित कई ग्रामवासी उपस्थित रहे। उपस्थित ग्रामवासियों कहा कि यह पहल न केवल शिक्षा के क्षेत्र में एक सशक्त कदम है, बल्कि यह भी सिद्ध करती है कि यदि जन समुदाय और सरकार मिलकर कार्य करें, तो सरकारी विद्यालयों को भी गुणवत्तापूर्ण और सुविधायुक्त बनाया जा सकता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !