Sunday , 6 September 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर ने अधीक्षण अभियन्ता को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा ने जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियन्ता रामनिवास मीणा को निर्देश दिए कि जिले में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

District Collector Instructed superintendent engineer to ensure drinking water supply

जिला कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि गर्मियों का सीजन शुरू हो रहा है, ऐसे में आमजन की पेयजल आवश्यकताएं बढे़ंगी। पेजयल की बड़ती हुई आवश्यकता एवं मांग को दृष्टिगत रखते हुए दूरस्थ क्षेत्रों में भी नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
जिला कलेक्टर से जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियन्ता ने चर्चा करते हुए बताया कि वर्तमान में पेयजल स्त्रोतों की कमी है, ऐसे में टैंकर लगाकर ही पेयजल आवश्यकता की पूर्ति किया जाना संभव हो सकेगा। इस पर जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि यदि टैंकर व्यवस्था भी शुरू की जाए तो पूर्ण पारदर्शिता के साथ की जाए। इसमें टैंकर प्राप्ती प्रमाणिकरण प्रक्रिया में उस क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को भी शामिल किया जाना चाहिए। इस पर अधीक्षण अभियन्ता ने कहा कि इस हेतु कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत की जाएगी।
जिला कलेक्टर ने अधीक्षण अभियन्ता को निर्देश दिए कि वह एक हैल्पलाईन नम्बर सार्वजनिक करे ताकि आमजन अपनी पेयजल संबंधी समस्या दर्ज करवा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जलदाय विभाग के अधिकारी फोन रिसीव कर लोगों की पेयजल समस्याओं के समाधान की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !