Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया आह्वान | युवा करें सौ फीसदी मतदान

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.एस.पी. सिंह ने लोकसभा चुनाव की स्वीप गतिविधि के अंतर्गत एक निजी शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में युवाओं को लोकसभा चुनाव 2019 में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं से कहा कि लोकतंत्र हमारा राष्ट्रीय पर्व है।

District Election Officer calls Youth Make 100% Poll
उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन का शुभंकर शेरू भी आप सब युवाओ का जोश देखकर यही कह रहा है कि “युवाओं में होड़ मची, पीछे रहे न कोई, बढ़चढ़कर मतदान करे, मनसा पूरी होय”। इसके साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी कहा कि जिन युवाओं का नाम वोटर लिस्ट में एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर भी नहीं जुड़ा है वे अभी भी वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वा सकते है। उन्होंने कहा कि इस बार मतदान में ईपीआईसी कार्ड महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से यह भी कहा कि लोकतंत्र में नागरिकों का सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्य मतदान ही है। उन्होंने कहा कि कर्तव्यों का निवर्हन करके ही अधिकारों की प्राप्ति की जा सकती है। उन्होंने कहा कि भगतसिंह पड़ोसी के घर में पैदा हो इस धारणा को बदल कर हमे खुद आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि इस काॅलेज में विद्यार्थियों का जोश मतदान केे प्रति जिज्ञासा प्रशंसनीय है।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने युवाओं से वीवीपेट की फुलफाॅर्म पूछी तो युवा शोभाराम ने तुरन्त बताया कि वोटर वेरिफाईबल पेपर ऑडिट ट्रेल। इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने डॉ.एस.पी. सिंह प्रसन्न हुए। वहीं स्वीप कार्यक्रम के प्रभारी तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी किशोर कुमार ने युवा शोभाराम को 200 रूपए की नगद राशि देकर पुरस्कृत भी किया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को ईवीएम मशीन पर मॉक पोल करवाकर ईवीएम एवं वीवीपैट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर स्वीप कार्यक्रम के प्रभारी सीईओ जिला परिषद किशोर कुमार सहायक नायक प्रभारी नीरज कुमार भास्कर, सूचना जनसंपर्क अधिकारी गजाधर भारत, ईवीएम मशीन के प्रभारी मनोज शर्मा एवं दशरथ पहाड़िया मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !