Saturday , 5 September 2026
Breaking News

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली प्रवर्तन एजेन्सी प्रभारियों की बैठक

निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के लिए प्रवर्तन एजेन्सियों की महत्ती भूमिका : जिला निर्वाचन अधिकारी

लोकसभा चुनाव-2024 में 26 अप्रैल 2024 को होने वाली मतदान प्रक्रिया को पूर्ण रूप से निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी बनाने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव एवं पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने संयुक्त रूप से प्रवर्तन एजेन्सी प्रभारियों की आज सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक ली।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र में होने वाले चुनावों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए प्रवर्तन एजेन्सियों की महत्ती भूमिका है। उन्होंने बताया कि सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी जिलों की चारों विधानसभा क्षेत्रों में 50 हजार से अधिक नकदी, शराब, मादक पदार्थो सहित अन्य अवैध रूप से निगर्मन किए जाने वाले सामान की गहन से एफएसटी, एसएसटी, आबकारी, परिवहन, खनिज, आयकर, जीएसटी, वन विभाग, पुलिस मिलकर रोके।

 

District Election Officer took meeting of enforcement agency in-charges

 

उन्होंने कहा कि सभी एफएसटी, एसएसटी सहित अन्य प्रवर्तन एजेन्सियां लोकसभा चुनाव को पूर्ण रूप से पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बिना किसी भय एवं प्रलोभन के वाहनों की गहनता से चैकिंग कर प्रभावशाली कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि टीमों के पास सीजर से संबंधित एडवाइजरी, सुरक्षा के लिए पर्याप्त संसाधन एवं जाब्ता हो। उन्होंने सभी प्रवर्तन एजेन्सी प्रभारियों को क्षेत्र में कार्य कर रही टीमों को सजग एवं सतर्क रहते हुए नियमित रूप से वाहनों की जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने सभी एआरओं एवं उपखण्ड अधिकारियों को सीजर की कार्यवाहियों की प्रभावी निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश एवं राजस्थान के अन्तर्राज्य पालीघाट नाके पर सभी प्रवर्तन एजेन्सियों की टीमें एक साथ एकजुट होकर कार्य करें ताकि किसी प्रकार की अवैध सामग्री एवं नकदी का निगर्मन एक राज्य से दूसरे राज्य में न होने पाये। उन्होंने खनिज एवं वन विभाग के अधिकारियों को अवैध खनन के संबंध में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए। वहीं एलडीएम को संदेहास्पद लेन देन की सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय को देने के निर्देश दिए ताकि ऐसे संदेहास्पद लेन देन करने वालों पर नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सकें। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी जगदीश आर्य, कोषाधिकारी कुलदीप मीना सहित प्रवर्तन एजेन्सियों प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !