Sunday , 6 September 2026
Breaking News

रैली निकालकर किया मतदान के लिए जागरूक

वीवीपेट एवं ईवीएम के बारे में जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी

 District Election Officer information VVPET and EVM Election Voters Awareness Rally

सात दिसंबर को विधानसभा चुनाव के मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। मतदान करने से ही अच्छी सरकार का निर्माण होता है। मतदान के अधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के पर्व में भागीदार बने। इस प्रकार संदेष देते हुए जोश से भरे हुए दिव्यांग मतदाताओं ने रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) पी.सी.पवन ने दिव्यांगों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से मतदान के लिए प्रेरित करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग मतदान दिवस 7 दिसम्बर को अवश्य करने का संदेश दिया गया।
रैली से पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी पी.सी.पवन ने कलेक्ट्रेट परिसर में दिव्यांग मतदाताओं को इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन एवं वीवीपेट के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए मशीन की कार्यप्रणाली को समझाया। उन्होंने वीवीपेट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस के माध्यम से मतदाता ने जिस प्रत्याशी को अपना मत दिया है, उसका प्रदर्शन स्लीप के माध्यम से सात से आठ सेंकेंड तक होता है।
दिव्यांग मतदाताओं को जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केन्द्र पर लाने एवं ले जाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं किए जाने की भी उन्होंने जानकारी दी। दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्र पर ट्राई साइकिल, व्हील चेयर आदि के प्रबंध किए जाने की बात भी जिला निर्वाचन अधिकारी ने कही। जागरूकता कार्यक्रम के अवसर पर स्वीप प्रभारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीयूष सामरिया, एसडीएम सवाई माधोपुर लक्ष्मीकांत कटारा, स्वीप सह प्रभारी नीरज कुमार, सूचना एवं जनसंपर्क से सुरेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !