Thursday , 23 July 2026
Breaking News

दिव्यांग के बच्चों को नहीं मिल रहा पालनहार का सहारा

सड़क हादसे में अपना पैर गंवा चुके इस्लाम का परिवार दो चुन की रोटी के लिए मशक्कत कर रहा है। ऐसे में तीन बच्चों की पढ़ाई नहीं करा पा रहा है। जिससे बच्चे बाल श्रम को मजबूर हैं। विकलांग पेशन से घर खर्च चल रहा है। राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे बाल संरक्षण संकल्प यात्रा को झनुण में इस्लाम अपनी व्यथा बाल मित्रों को बताई, जबकि नियमों के अनुसार तीनों बच्चे पालनहार योजना के पात्र हैं। बाल मित्रों द्वारा इनकी पालनहार के आवेदन आनलाईन कराने कार्रवाई की गई। बच्चों को जब पता चला कि अब हर महीने महीने तीन हजार रूपये मिलेंगे तो उनकी आंखो में चमक आ गई।

 

Divyang's children are not getting the support of the foster in sawai madhopur

 

यात्रा गत बुधवार को ग्राम पंचायत झनुण पहुंची जहां ग्राम पंचायत सरपंच सीमा देवी मीणा सरपंच प्रतिनिधि हनुमान मीणा सहित पंचायत सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। पंचायत में बाल संरक्षण व बाल अधिकार पर चर्चा के साथ ही पंचायत स्तरीय बाल सुरक्षा समिति का गठन किया गया तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में चर्चा की गई। ग्राम भ्रमण के दौरान पात्रता रखने वाले व्यक्तियों का चिन्हीकरण कर 16 आवेदन तैयार कराये गये तथा विभिन्न नवाचारों के माध्यम से बाल हिंसा बाल श्रम बार तस्करी एवं बाल विवाह जैसे बुराईयों के विरूद्व आमजन को जागरूक किया गया। यात्रा का अगला पड़ाव कोड़याई होगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Kotwali Police Sawai Madhopur Sikar news 20 July 26 Vikalp Times

व्हाट्सएप ट्रेडिंग लिंक से 50 लाख की ठ_गी, एक साल बाद सीकर से दबोचा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur कोतवाली थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए …

5 MVA power transformers installed at Bhedola and Balariya GSS Chauth ka barwara sawai madhopur Vikalp Times

अब नहीं होगी लो-वोल्टेज की टेंशन! चौथ का बरवाड़ा में बिजली व्यवस्था हुई अपग्रेड

सवाई माधोपुर: जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (Jaipur Vidyut Vitran Nigam Limited) ने चौथ का …

New IFWJ team ready district executive committee announced Sawai Madhopur Vikalp Times

पत्रकारों के हितों के लिए आईएफडब्ल्यूजे की नई टीम तैयार, जिला कार्यकारिणी घोषित

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !