Saturday , 5 September 2026
Breaking News

दिया कुमारी ने आंगनबाड़ी का किया औचक निरीक्षण

जयपुर: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शुक्रवार को जयपुर के रामनगरिया स्थित नन्दघर और मालवीय नगर की बाल्मिकी बस्ती में स्थित आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास शासन सचिव महेन्द्र सोनी, निदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं ओ पी बुनकर उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री ने रामनगरिया स्थित नन्दघर आंगनबाड़ी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान आधुनिक सुविधाएं, स्मार्ट टीवी, सुसज्ज्ति कक्ष, आधुनिक फर्निचर, पानी की मशीन, बिजली पानी के कनेक्शन सहित सुचारू व्यवस्था, शौचालय की सुविधा, खेल मैदान, पोषण् वाटिका, बच्चों की प्री स्कूल जैसी ईसीसीई गतिविधियां, बच्चों के ग्रोथ मोनिटरिंग उपकरण, पोषण वाटिका आदि को देखकर संतोष जताया।

 

 

Diya Kumari did surprise inspection of Anganwadi in Jaipur

 

 

वहीं उन्होंने मालवीय नगर की बाल्मिकी बस्ती में स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र का भी औचक निरीक्षण किया तथा यहां नन्दघर आंगनबाड़ी केन्द्र की जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बाल्मिकी बस्ती में स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र सहित राज्य के अन्य आंगनबाड़ी केन्द्रों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर विकसित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने महिलाओं और बच्चों के फीडबैक के आधार पर पोषाहार और टीएचआर के स्वाद में सुधार करने हेतु निर्देश दिए।

 

 

 

 

इस दौरान दिया कुमारी ने आंगनबाड़ी में बच्चों से बातचीत की और दुलार किया। उपमुख्यमंत्री को बच्चों ने कविताएं और गिनती सुनाई, जिस पर उन्होंने बच्चों को शाबासी देकर उनका उत्साहवर्धन किया। उपमुख्यमंत्री ने बच्चों से आंगनबाड़ी पर लगी हाथ धोने वाली पानी की मशीन का उपयोग करने की जानकारी ली। पोषाहार ग्रहण करने से पहले उन्होंने स्वयं बच्चों के हाथ धुलवाये। साथ ही बच्चों को हाथ धोने का महत्व बताते हुए पानी बचाने की सीख भी दी। दिया कुमारी ने आंगनबाड़ी केन्द्र पर उपस्थित गर्भवती और धात्री महिलाओं से बातचीत की और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित आंगनबाड़ी केन्द्र पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया।

 

 

 

 

उपमुख्यमंत्री को महिलाओं ने सकारात्मक फीडबैक देते उनके साथ फोटो खिचवायें और सेल्फी भी ली। दिया कुमारी ने एक धात्री महिला के बच्चे राधे को प्यार दुलार किया तथा उसे गोद में लिया। इस दौरान बच्चा भी प्रसन्न मुद्रा में उपमुख्यमंत्री की गोद में बार-बार मुस्कुरूता नजर आया।

 

 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माया की प्रशंसा:
उपमुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माया से आंगनबाड़ी केन्द्र में संचालित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली और उनके द्वारा पोषण ट्रेकर का सजीव संचालन का भी देखा। दिया कुमारी ने आंगनबाड़ी केन्द्र पर बच्चों और गर्भवती तथा धात्री महिलाओं के लिए संचालित सभी तरह की योजनाओं और सुविधाओं की विस्तार से जानकारी लेकर संतोष जताया। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माया की प्रशंसा कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके अच्छे काम के लिए उन्हें सम्मानित करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !