Saturday , 7 March 2026
Breaking News

सैफ अली खान को लेकर डॉक्टरों का बयान, छुट्टी मिलने पर ये कहा

मुंबई: अभिनेता सैफ अली खान पर हुए ह*मले के बाद उनके इलाज में जुटी डॉक्टरों की टीम ने बताया है कि सैफ अली खान अब ठीक हैं और चलने-फिरने में कोई दिक्कत नहीं है। बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात अभिनेता के घर में घुसे एक व्यक्ति ने उन पर चा*कू से ह*मला कर दिया था, जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया था।

Doctors statement regarding Saif Ali Khan

लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने सैफ अली खान की ताजा स्थिति पर जानकारी दी है। लीलावती अस्पताल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नीरज उत्तमानी ने कहा है कि जब सैफ को अस्पताल लाया गया था तो उनके पूरी शरीर पर खू*न था। उन्होंने बताया है कि सैफ अभी सुरक्षित हैं। उनकी स्थिति में सुधार हुआ है। उनको आईसीयू से स्पेशल वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

डॉक्टरों ने बताया कि सैफ अली खान भाग्यशाली थे क्योंकि अगर चा*कू दो मिलीमीटर भी ज्यादा गहरा जाता तो इससे उनके स्पाइनल कॉर्ड को नुकसान पहुंचता। सैफ की सर्जरी करने वाले डॉक्टर नितिन डांगे ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बताया है कि सैफ की तबीयत बिल्कुल ठीक है और उन्हें चलने-फिरने में कोई दिक्कत नहीं है। इससे पहले लीलावती अस्पताल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफ़िसर (सीओओ) डॉक्टर नीरज उत्तमनी ने मीडिया को बताया कि सैफ की रीढ़ से ढाई इंच का चा*कू का टुकड़ा सर्जरी से निकाला गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !