शिक्षाविद, पर्यावरणविद, साहित्यकार, समाज सेवी, राजनीतिज्ञ एवं सेवानिवृत्त आचार्य डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी को विश्व शांति मानव सेवा सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया है। डॉ. चतुर्वेदी को यह सम्मान सामाजिक एवं मानवीय सेवा के प्रति उनके विशेष योगदान हेतु विश्व शांति मानव सेवा समिति आगरा उत्तर प्रदेश तथा ब्रज लोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी मध्य प्रदेश द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया है।
ब्रज लोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार ऋषि वर्मा, विश्व शांति मानव सेवा समिति के अध्यक्ष जय किशन एकलव्य तथा कानूनी सलाहकार डॉ. नरेश सिहाग एडवोकेट ने डॉ. चतुर्वेदी को आगरा में वर्चुअल आयोजित एक कार्यक्रम में यह सम्मान प्रदान किया।
डॉ. चतुर्वेदी ने अनेक पुस्तकों का लेखन किया है। उनके अनेक आलेख और कहानियां विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। अनेक पत्रिकाओं का उन्होंने संपादन भी किया है। अनेक शोधार्थियों का उन्होंने निर्देशन किया है। वे अब तक साठ बार रक्तदान कर चुके हैं और समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हैं।
विभिन्न स्थानों पर वे अब तक विभिन्न प्रकार के लगभग एक हजार पौधे लगा चुके हैं जिनमें से अधिकांश वृक्ष का रूप ले चुके हैं तथा शेष भलीभांति विकसित हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त भारत के विभिन्न प्रांतों द्वारा उन्हें अब तक इकसठ सम्मान प्रदान किए जा चुके हैं।