Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

स्कूल बस में लगी आग, 25 छात्रों की मौ*त!

नई दिल्ली: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक स्कूल के बच्चों से भरी एक बस आग लग गई है। बस में आग लगने से करीब 25 छात्रों की मौ*त हो गई है। न्यूज एजेंसी एएफपी AFP के अनुसार बस में करीब 44 लोग सवार थे, जिनमें से 16 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेस्क्यू टीम बाकी बच्चों को निकालने का प्रयास कर रही हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस का टायर फटने की वजह से आग लगी है।

 

 

thailand bangkok school bus fire accident 1 oct 24

 

 

रॉयटर्स के अनुसार हादसा बैंकॉक के खू खोट इलाके में मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुआ है। बस एक स्कूल ट्रिप से लौट रही थी। बस में 3 से लेकर 15 साल की उम्र तक के बच्चे थे। इसके अलावा इनके साथ 5 शिक्षक भी सवार थे। बीबीसी के अनुसार बस का ड्राइवर फ*रार है और उसे ढूंढने की कोशिश की जा रही है। थाइलैंड की प्रधानमंत्री पाइतोंग्तार्न शिनावात्रा ने हादसे में जा*न गंवाने वाले बच्चों के परिजनों के प्रति शोक व्यक्त किया है।

 

 

 

उन्होंने ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर को घटनास्थल पर जाकर हालात का जायजा लेने का आदेश दिया है। वहीं देश के गृह मंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने कहा कि बचावकर्मियों के पहुंचने के बाद भी बस इतनी ज्यादा गर्म थी कि उसके अंदर जाना बेहद मुश्किल था। इस वजह से हादसे के काफी देर बाद तक श*व बस में ही थे। थाइलैंड के ट्रांसपोर्ट मंत्री ने कहा कि बस कॉम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) से चल रही थी। यह बेहद दुखद घटना है। मैंने मंत्रालय से इस तरह के पैसेंजर व्हीकल्स के लिए CNG जैसे फ्यूल का इस्तेमाल बैन कर कोई और विकल्प तलाशने को कहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !