Saturday , 7 March 2026
Breaking News

चुनाव आयोग ने भारत में चुनाव को बताया गोल्ड स्टैंडर्ड

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान कर दिया है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे, जबकि वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इस दौरान ईवीएम और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विपक्षी दलों के सभी आरोपों को भी खारिज किया है।

Election Commission calls elections in India the gold standard

वोटरों के नाम हटाने पर क्या बोल चुनाव आयोग:

उन्होंने कहा कि ईवीएम पर आरोप लगते रहते हैं। इस बार वोटर लिस्ट से नाम काटने की भी शिकायत की गई। वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोप भी लगे। दरअसल, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में चुनाव से पहले वोटर लिस्ट से कई मतदाताओं के नाम काटने का आरोप लगाया है। इन आरोपों पर राजीव कुमार ने कहा कि लिस्ट से वोटर का नाम हटाने के लिए पूरी प्रक्रिया का पालन किया जाता है। उन्होंने कहा कि अगर अचानक एक क्षेत्र से 10-20 हजार नाम काट दिए जाएंगे, तो ऐसे में बड़ा मामला होगा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों की सहमति से वोटर लिस्ट अपडेट होती है।

ईवीएम पर लग रहे आरोपों पर चुनाव आयोग का जवाब:

पिछले कुछ विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस पार्टी ने खुलकर ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। इसके अलावा अन्य दलों ने कई बार चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राजीव कुमार ने इन आरोपों पर कहा कि साल 2020 से अब तक 20 विधानसभा चुनाव हुए हैं, इसमें 15 जगहों पर अलग-अलग दलों ने सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं। राजीव कुमार ने दावा किया है कि भारत का चुनाव ‘गोल्ड स्टैन्डर्ड’ का होता है।

वोट की गिनती में अंतर:

राजीव कुमार ने कहा है कि कई बार यह आरोप भी लगाया जाता है कि जितने वोट डाले गए उसेस ज्यादा वोट गिने गए हैं। कुछ मशीनों में मॉक पोल का डेटा नहीं हटाया गया तो ऐसा होता है, लाखों मशीन में चार मशीनों में ऐसा हो सकता है। ऐसे मशीनों के वोट अलग रख लिए जाते हैं और गिनती खत्म होने के बाद और यह जीत हार के मार्जिन से कम होता है तो उम्मीदवार की जीत घोषित की जाती है। इस आरोप पर उन्होंने कहा कि चुनाव की तारीख से 7 या 8 दिन पहले ईवीएम में सिंबल डाले जाते हैं, उसी दिन बैटरी डाली जाती है, मॉक पोल होता है और उसी दिन एजेंट के सामने मशीन को सील कर स्ट्रॉंग रूप में रखा जाता है। उसके बाद यह पोलिंग के दिन निकाला जाता है। वहां भी पोलिंग एजेंट चाहें तो मॉक पोल होता है।

मतदान के आंकड़े बढ़ने पर जवाब:

राजीव कुमार ने कहा कि आरोप लगाया जाता है कि वोटों की गिनती में करोड़ों वोट बढ़ा दिए गए है। हमसे कहा जाता है कि कहां लंबी कतारें थीं, वो सीसीटीवी दिखाइए। इस आरोप पर उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया की वजह से होता है और हर जगह से आंकड़े आने में समय लगता है। अगर ईवीएम में इंटरनेट नहीं होगा तो यह समय लगेगा। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट लगातार अलग-अलग आदेशों में ये कहते आए हैं कि ईवीएम में किसी तरह की गड़बड़ी या है*किंग नहीं हो सकती है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !