Thursday , 23 April 2026
Breaking News

विद्यालय विकास के लिए सौंपा 81 हजार का चेक

सवाई माधोपुर: जिला कलक्टर शुभम चौधरी के मार्गदर्शन में संचालित भविष्य की उड़ान से प्रेरित होकर भामाशाहों ने सवाई माधोपुर जिले के दो राजकीय विद्यालय के भौतिक विकास के लिए 81 हजार रुपए की राशि मुख्यमंत्री जन सहभागिता विकास योजना में जमा करवाई है। मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना के अंतर्गत जमा करने हेतु राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बाढ़ रामगढ़ तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हिंगोनी के लिए भामाशाहों से प्राप्त राशि का चैक मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा शर्मा एवं एडीपीसी समग्र शिक्षा दिनेश कुमार गुप्ता को सौंपा गया।

 

A check of 81 thousand was handed over for school development in sawai madhopur

 

 

बाढ़ रामगढ़ विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश रैबारी द्वारा 61 हजार रुपये एवं राउमावि हिंगोनी के वरिष्ठ अध्यापक कँवरपल महावार द्वारा अपनी सेवा निवृति के अवसर पर विद्यालय को दान की गई 20 हजार रुपये की राशि का चैक विद्यालय के प्रधानाचार्य रूप सिंह मीना की उपस्थिति में सौंपा गया। कार्यक्रम अधिकारी समग्र शिक्षा हेमराज मीणा ने बताया कि राउप्रावि बाढ़ रामगढ़ से प्राप्त 61 हजार की राशि पर राज्य सरकार का 60 प्रतिशत अंशदान 91 हजार 500 रुपये मिलेगा, जिससे कुल राशि 1 लाख 52 हजार 500 रुपये की राशि विद्यालय को प्राप्त होगी।

 

 

 

 

प्राप्त राशि से विद्यालय की छत मरम्मत तथा स्टेज निर्माण का कार्य किया जाएगा। वहीं राउमावि हिंगोनी के लिए प्राप्त 20 हजार रुपये पर राज्य सरकार के योजनामद से प्रात अंशदान 30 हजार सहित कुल 50 हजार रुपये की राशि विकास कार्यों हेतु विद्यालय को प्राप्त होगी जिससे विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्धता हेतु वॉटर कूलर एवं पानी की टंकी लगाई जाएगी। इस अवसर पर सहायक निदेशक कालूराम बैरवा, प्रशासनिक अधिकारी भगवान माली, सहा. प्रशासनिक अधिकारी दीपक शर्मा सहित समग्र शिक्षा के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !