Sunday , 6 September 2026
Breaking News

एनडीए विधायकों ने की राज्यपाल से मुलाकात, पेश किया सरकार बनाने का दावा

मणिपुर: एनडीए के दस विधायकों के एक समूह ने बुधवार को मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से राजभवन में मुलाकात की है। करीब एक घंटे तक चली इस मुलाकात के बाद बीजेपी विधायक थोकचोम राधेश्याम सिंह ने राजभवन के सामने मीडिया से दावा करते हुए कहा कि मणिपुर में नई सरकार बनाने के लिए 44 विधायक तैयार हैं।

NDA MLAs met the Governor and staked claim to form the Manipur government

राज्यपाल से सुबह 11 बजे मुलाकात करने वाले दस विधायकों में राधेश्याम सिंह के साथ बीजेपी के पांच विधायक,एनपीपी से विधायक शेख नूरुल हसन, जंगहेमलिउंग और निर्दलीय विधायक सापम निशिकांत भी शामिल थे। राज्यपाल से जिन दस विधायकों ने यह मुलाकात की है उनमें नौ विधायक मैतेई बहुल घाटी से हैं, जबकि एक नागा विधायक हैं।

राज्यपाल के साथ मुलाकात कर लौटे एक विधायक ने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर बीबीसी से कहा कि नई सरकार गठन करने को लेकर राज्यपाल से विस्तार से बात हुई है। हम एनडीए के प्रतिनिधि के तौर पर राजभवन गए थे। हमारे पास 44 विधायकों के दस्तखत वाला समर्थन पत्र था जो हमने राज्यपाल को सौंप दिया है। उम्मीद है कि 15 जून तक मणिपुर में एक नई लोकप्रिय सरकार का गठन कर लिया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !