Saturday , 7 March 2026
Breaking News

भारत निर्वाचन आयोग ने SIR कार्यक्रम की समय सीमा बढ़ाई

जयपुर: भारत निर्वाचन आयोग ने 01 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के संदर्भ में चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय सारणी में संशोधन किया है। आयोग ने विभिन्न गतिविधियों के लिए निर्धारित तिथियों को एक सप्ताह तक बढ़ा दिया है, जिससे आमजन और प्रशासन को मतदाता सूची अद्यतन करने के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा।

 

Election Commission of India extends deadline for SIR programme

 

 

आयोग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, अब गतिविधियां निम्न तिथियों तक संपन्न की जाएंगी:

गणना अवधि: घर-घर जाकर सर्वे और गणना का कार्य अब 11 दिसंबर 2025 (गुरुवार) तक पूरा किया जाएगा।

मतदान केंद्रों का युक्तिकरण: मतदान केंद्रों के पुनर्गठन और युक्तिकरण का कार्य भी 11 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा।

ड्राफ्ट रोल की तैयारी: कंट्रोल टेबल का अपडेशन और प्रारूप मतदाता सूची की तैयारी 12 दिसंबर से 15 दिसंबर 2025 के बीच की जाएगी।

 

Election Commission of India extends deadline for SIR programme

प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन: मतदाता सूची का ड्राफ्ट (प्रारूप) अब 16 दिसंबर 2025 (मंगलवार) को प्रकाशित किया जाएगा।

दावे एवं आपत्तियां: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिए दावे और आपत्तियां 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक स्वीकार की जाएंगी।

दावों का निस्तारण: प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण 16 दिसंबर 2025 से 07 फरवरी 2026 तक किया जाएगा।

अंतिम प्रकाशन: मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी 2026 (शनिवार) को किया जाएगा ।

जिला निर्वाचन कार्यालय ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) और पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया है कि वे बढ़ी हुई समय सीमा का उपयोग करते हुए यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !