Saturday , 7 March 2026
Breaking News

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स की भारत में एंट्री

नई दिल्ली: एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स और एयरटेल ने स्टारलिंक हाई स्पीड इंटरनेट को भारत में लाने के लिए करार किया है। इसकी जानकारी एयरटेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी है। एयरटेल के बयान के अनुसार, एयरटेल ने स्पेसएक्स के साथ समझौता किया है, जिसके तहत भारत में एयरटेल के ग्राहकों के लिए स्टारलिंक हाई स्पीड इंटरनेट की सेवाएं लाई जाएंगी।

Elon Musk's company SpaceX enters India

यह भारत में साइन किया गया पहला समझौता है, लेकिन इसकी शुरुआत स्पेसएक्स को भारत में स्टारलिंक सेवाएं देने की जरूरी मंजूरी मिलने के बाद ही होगी। इस समझौते के तहत एयरटेल और स्पेसएक्स मिलकर यह देखेंगे कि स्टारलिंक एयरटेल की सेवाओं को कैसे बेहतर बना सकता है।

Airtel announces an agreement with  SpaceX

साथ ही, भारतीय बाजार को लेकर एयरटेल के अनुभव से स्पेसएक्स की ग्राहकों और बिजनेस को दी जाने वाली सेवाएं कैसे और अच्छी बनाई जा सकती हैं। इस समझौते में स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों और दूरदराज के क्षेत्रों में कनेक्शन भी देने की बात भी शामिल है। यह घोषणा तब हुई है जब कुछ हफ्ते पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाशिंगटन में एलन मस्क से मुलाकात की थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !