Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली: केन्द्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलिकॉप्टर की उत्तराखंड में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। खराब मौसम की वजह से उनके हेलिकॉप्टर को मुनस्यारी के रालम में उतारा गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त का हेलिकॉप्टर मिलम की तरफ जा रहा था। उनके साथ राज्य के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी मौजूद थे।

 

Emergency landing of Chief Election Commissioner Rajeev Kumar's helicopter

 

 

मिली जानकारी के अनुसार उनका सीईसी का मिलम से नंदा देवी बेस कैम्प ट्रैकिंग के लिए जाने का प्लान था, लेकिन इस बीच दोपहर 1 बजे मौसम खराब हो गया। जिसके चलते पायलट ने खतरा महसूस होते ही अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए हेलिकॉप्टर की पास में ही एक खेत में सेफ लैडिंग करा दी है। डीएम ने सीईसी से बात की, वे सुरक्षित हैं। लैंडिंग के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त और उनके साथ मौजदू अन्य अधिकारियों को पास स्थित गेस्ट हाउस ले जाया गया है।

 

 

गौरतलब है कि बीते मंगलवार की शाम चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता हुई थी, इमसें मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने देश के अलग-अलग राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीखों का ऐलान किया था। इसके बाद वह उत्तराखंड के दौरे पर निकले थे। इस दौरान यह घटना हुई।

 

देश के 25वें चुनाव आयुक्त है राजीव कुमार:

 
राजीव कुमार भारत के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। उन्होंने 15 मई 2022 को पदभार ग्रहण किया था। वह आने वाले 18 फरवरी 2025 तक इस पद पर तैनात रहेंगे। राजीव कुमार भारतीय प्रशासनिक सेवा 1984 बैच के अधिकारी हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !