Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

उमर अब्दुल्ला बने जम्मू कश्मीर के सीएम

जम्मू -कश्मीर: नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उमर अब्दुल्ला ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की मौजूदगी में सीएम पद की शपथ ली है। वहीं, सुरेंद्र चौधरी जम्मू-कश्मीर के उप मुख्यमंत्री बने है। इसके अलावा चार और मंत्री भी कैबिनेट में शामिल हुए हैं। जिनमें सकीना इट्टू, जावेद डार, जावेद राणा और सतीश शर्मा शामिल है। बता दें की जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद नई सरकार का गठन हुआ है।

 

 

Omar Abdullah becomes CM of Jammu and Kashmir

 

 

 

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 में सुरेंद्र चौधरी ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना को नौशेरा सीट से हराया था। पहले सवाल उठ रहा था कि नई सरकार के गठन में जम्मू को क्या मिलेगा, जिसका जवाब भी अब सामने आ गया है। नौशेरा विधायक को केंद्र शासित प्रदेश का उप मुख्यमंत्री बनाया गया है।

 

 

 

उमर अब्दुल्ला की नेशनल कांफ्रेंस को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 में 42 सीटों पर बड़ी जीत मिली। वहीं, सहयोगी दल कांग्रेस ने 6 सीटें पाई थीं। ऐसे में एनसी-कांग्रेस गठबंधन के खाते में 48 सीटें आई और उमर अब्दुल्ला सरकार बनाने में सफल हुए, हालांकि, कांग्रेस ने कैबिनेट में शामिल होने से मना कर दिया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !