Sunday , 6 September 2026
Breaking News

ग्रामीणों की मांग पर दूसरे दिन भी हटाया अतिक्रमण

खण्डार तहसील राजस्व हल्के जयंसिहपुरा मे सिवायचक भूमि आबादी भूमि, चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने का कार्य दूसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों की मांग पर प्रशासन अतिक्रमण हटा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि 15 वर्ष से चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हो रहा था। अतिक्रमण हटाने मे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हल्का पटवारी जितेन्द्र मीणा नें बताया कि गुरूवार को खसरा नम्बर 5 मे सें करीब 30 बीघा जमीन पर से अतिक्रमण हटाया गया। शुक्रवार को भी खसरा नम्बर 37 की चारागाह भूमि पर से अतिक्रमण हटाया गया। लोगो नें फसल के बाद अतिक्रमण हटाने की मांग की। चारागाह भूमि आबादी भूमि पर अतिक्रमण कर लोगो ने कब्जा काश्त कर रखी है। नोटिस देने के बाद भी लोगों ने मौके से अतिक्रमण नहीं हटाया। जब शुक्रवार को प्रशासन अतिक्रमण हटाने पहुंचा तो अतिक्रमी प्रशासन से दो माह बाद फसल पकने की गुहार लगाने लगे। अतिक्रमियों ने बताया कि कब्जे की जमीन में फसल खड़ी है। दो माह बाद फसल पकने के बाद अतिक्रमण हटा देना। लेकिन प्रशासन ने ग्रामीणों की बात नहीं मानी।

Encroachment removed for the second day on the demand of villagers in khandar

ग्रामीणों ने बताया कि जयसिंहपुरा की चारागाह भूमि में अतिक्रमियों ने अतिक्रमण कर काश्त करते हुए फसल में सिंचाई के लिए ट्यूबवैल तक करवाली। प्रशासन की लापरवाही के कारण ही चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हो रहा है। राजस्व टीम ने बताया कि ट्यूबवैल को सरकारी सरक्षंण में लेकर पेयजल की उचित व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर थानाधिकारी दिग्विजय सिंह मय जाप्ते मौजूद रहे। राजस्व टीम में गिरदावर रामेश्वर शर्मा, एतराज मीणा, राजेश मीणा, पटवारी राजेश शर्मा, प्रिंस तिवारी, पप्पूलाल महावर, कमलकिशोर आदि लोग मौजूद थे।

इनका कहना है – अतिक्रमण हटाने की प्रकिया जब तक पूरा अतिक्रमण नहीं हटेगा तब तक जारी रहेगी। नोटिस देकर पहले ही लोगों को अतिक्रमण हटाने के बारे में अवगत करवा दिया था। उच्च अधिकारियों के निर्देश के अनुसार अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही चल रही है।

देवीसिंह तहसीलदार खण्डार

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !