Friday , 6 March 2026
Breaking News

चिकित्सा केंद्रों पर गंदगी, अव्यवस्थाएं मिलने पर जताई नाराजगी

मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी सवाई माधोपुर ने आशीष गौतम केस ऑफिसर एवं जिला समन्वयक (पीसीपीएनडीटी) के साथ मिलकर पीएचसी उदेई खुर्द, सीएचसी पीलोदा, सीएचसी खंडीप, सीएचसी वजीरपुर एवं राजकीय चिकित्सालय गंगापुर सिटी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पीएचसी उदेई खुर्द में साफ-सफाई नहीं मिलने, सफाई कर्मचारी के उपस्थित नहीं होने तथा बार-बार फोन करने पर भी फोन नहीं उठाने पर नाराजगी जताते हुए वहां उपस्थित चिकित्सा अधिकारी व कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए तथा जितेंद्र कुमार लेखाकार को पिछले 2 वर्षों का रिकॉर्ड लेकर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सवाई माधोपुर उपस्थित होने के निर्देश दिए।

 

 

सीएचसी पीलोदा के दौरे में वार्ड एवं लेबर रूम में गंदगी, मकड़ी के जाले, गंदे पर्दे, लाइट संबंधी अवयस्थाएं पाए जाने पर उपस्थित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिये। साथ ही कोरोना की तीसरी लहर व ओमीक्रोन को देखते हुए चिकित्सा केंद्र को प्राप्त ऑक्सीजन कंस्ट्रक्टर, ऑक्सीजन सिलेंडर, वार्ड, दवाइयों के उपयोग करने हेतु चिकित्सा एवं पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण देने तथा समुचित व्यवस्थाओं पर जोर दिया गया। सीएचसी ने खंडीप में चिकित्सकों की ओपीडी कक्ष में बदलाव करने, वार्डों में मकड़ी के जाले, बेड़ों व उपकरणों पर धूल मिलने पर उचित सफाई व्यवस्था करने के तत्काल ही निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं पर शीघ्र ही समाधान करने का आश्वासन दिया गया।

 

 

Expressed displeasure over getting dirt and disorder in medical centers in sawai madhopur

 

 

सीएचसी वजीरपुर में निरीक्षण के दौरान डिलीवरी रूम, वार्डों में दीवारों पर सीलन, शौचालय में गंदगी, वार्डों में टूटे कांच की खिड़कियों, बेड के खराब गद्दे, बिजली व्यवस्थाएं उचित नहीं पाए जाने पर तत्काल ही सुधार करने के निर्देश दिए। राजकीय चिकित्सालय गंगापुर सिटी में रंगाई पुताई का जायजा लिया गया। चिकित्सालय की दीवारों पर जगह-जगह गुटका पान थूकने के गंदे निशान, गायनी वार्ड में लाइट की समुचित व्यवस्था नहीं पाए जाने, बाथरूम में ऊपर से पानी टपकने, सीलन, एसएनसीयू यूनिट के सामने दीवारों व ट्यूब लाइट, पंखों पर मकड़ी के जाले लगे होने, महिला वार्ड में टूटी हुई खिड़कियों, छत पर पुताई नहीं होने पर मौके पर उपस्थित सफाई ठेकेदार कर्मचारियों को फटकार लगाई गई। आपातस्थिति में चिकित्सालय में एक्स-रे, लैब एवं जीवन रक्षक औषधि का काउंटर खोले जाने के निर्देश प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को प्रदान किए गए।

 

 

निरीक्षण के दौरान चिकित्सा विभाग की टीम ने प्रत्येक गर्भवती महिलाओं के रजिस्ट्रेशन करने, जांचों व डिलीवरी संबंधी रिकॉर्ड को पीसीटीएस सॉफ्टवेयर में समय पर सबमिट करने के निर्देश प्रदान किए गए। क्षेत्र में लिंग चयन करने या करवाने वालों की सूचना विभाग को देने के बारे में बताया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Jaipur Acb action on bdo sawai madhopur panchayat samiti jagdish meena

1 लाख की रि*श्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा विकास अधिकारी

सवाई माधोपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी (ACB) जयपुर (Jaipur) नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !