Sunday , 7 June 2026
Breaking News

परिवार कल्याण कार्यक्रम की वीसी के माध्यम से हुई समीक्षा

राज्य स्तर के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में माह के तीसरे सोमवार को वीसी के माध्यम से परिवार कल्याण कार्यक्रम की समीक्षा की जाएगी। इसी क्रम में आज 21 सितम्बर को तीसरा सोमवार होने के कारण जिला स्तर से वीसी का आयोजन किया गया।
वीसी में परिवार कल्याण कार्यक्रम की जिले में वर्तमान स्थिति, कार्यक्रमों के लक्ष्यों की प्राप्ति, केसों की संख्या, एफडीएस, अंतरा इंजेक्टेबल की डोज, अंतरा राज पर अपडेट, सास बहू सम्मेलन, पीपीआईयूसीडी आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कार्यक्रम के लक्ष्यों को पाने में जो भी गैप आ रहे हैं उन्हें दूर करने के प्रयासों के बारे में निर्देश दिए गए। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. कैलाश सोनी ने जिले के सभी ब्लाॅकों व चिकित्सा संस्थानों की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए संस्थानों के संबंधित क्षेत्र में पिछड़ने के कारण पर मंथन कर उन्हें सुधार करने के निर्देश दिए।

Family welfare program reviewed through VC at sawai madhopur

संस्थानों में परिवार कल्याण साधनों के स्टाॅक आउट स्टेटस, एफपीएलएमआईएस पर उसकी एंट्री, इंडेंट व इंडेंट के माध्यम से सप्लाई प्राप्त करने के लिए निर्देश दिए गए। डाॅ. सोनी ने वीसी में अनुपस्थित कार्मिकों व कार्यक्रम में कम प्रगति प्राप्त करने वाले कार्मिकों को नोटिस देने के निर्देश दिए। साथ ही अंतरा इंजेक्टेबल्स के डोज लगाने व उनकी अंतरा राज पर एंट्री करने के निर्देश दिए गए। विभाग द्वारा संचालित किए जा रहे सास बहू सम्मेलन की भी ब्लाॅक वार समीक्षा की गई। जिन भी स्थानों पर सास बहू सम्मेलन की रिपोर्टिंग व लाइन लिस्ट नहीं की जा रही है उन्हें समय पर रिपोर्टिंग करने के लिए पाबंद किया गया।
वीसी में जिला कार्यक्रम प्रबंधक, यूएनएफपीए कंसल्टेंट आदित्य तोमर, यूपीएम विनोद शर्मा, जिला आईईसी समन्वयक प्रियंका दीक्षित व सभी ब्लाॅकों पर अपने संबंधित ब्लाॅक पर बीसीएमओ, समस्त चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, बीपीएमए ब्लाॅक आशा फेसिलिटेटर, पीएचसी आशा सुपरवाइजर मौजूद रहें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !