Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अग्रवाल समाज ने किया कलेक्टर का विदाई अभिनंन्दन

आईएएस में चयनित अग्रवाल वैष्य समाज की प्रतिभाओं का किया सम्मान

 Agarwal society organzed farewell celebration of collector Sawai Madhopur IAS honors selected Talent

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, अग्रवाल समाज जिला सवाई माधोपुर की ओर से जिला कलेक्टर केसी वर्मा का रणथम्भौर रोड़ स्थित निजी होटल में स्थानान्तरण होकर संम्भागीय आयुक्त बनने पर विदाई एवं अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल समाज जिलाध्यक्ष हेमंत गर्ग ने की। विशिष्ठ अतिथी उपखण्ड अधिकारी लक्ष्मीकांत कटारा, अग्रवाल समाज राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अशोक गर्ग, पूर्व जिला प्रमुख प्रहलाद मथुरिया, संरक्षक रामकिशोर अग्रवाल, रतनलाल जैन रहे। इस अवसर पर अशोक गर्ग ने कहा कि जिला कलेक्टर केसी वर्मा का सवाई माधोपुर में कार्यकाल एक उपब्धियों से भरा यादगार कार्यकाल रहा। इनके कार्यकाल में प्रत्येक वर्ग को प्रत्येक समय सहायता उपलब्ध रही। इस मौके पर समाज के प्रबुद्व जनों द्वारा कलेक्टर को माला एवं साफा व शाॅल के साथ सम्मान किया गया एवं समाज की और से प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम में आईएएस में चयनित अग्रवाल वैष्य समाज की चारों प्रतिभाओं सिदार्थ जैन, सौरभ जैन, अजय जैन (अग्रवाल), श्रेया जैन, को भी माला, गुलदस्ता एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में अशोक गुप्ता, केदार गुप्ता, अग्रवाल समाज महिला जिलाध्यक्ष सीमा बंसल, सुनीता अग्रवाल, गिर्राज गर्ग खिरनी, हरिप्रसाद गुप्ता, लीलाधर गोयल, विष्णु मित्तल, कपिल बंसल, सुदर्शन गुप्ता, गोविन्द सिहंल, राधेश्याम सर्राफ, घनश्याम जिदंल, राधे मित्तल, चेतन अग्रवाल सहित अग्रवाल समाज के प्रबुद्वजन एवं महिलाएं मौजूद रहीं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !