कोटा: राजस्थान के कोटा जिले के देवली मांझी क्षेत्र में खेत पर कृषि कार्य करते समय अचानक अचेत हुए किसान की मौ*त हो गई। किसान उस समय अपनी सोयाबीन की फसल में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। किसान के श*व को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी रखवाया गया। इसके बाद श*व का पोस्टमार्टम कर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।
29 वर्षीय मृ*तक किसान राजेश नायक कनवास तहसील के झालरा गाँव का रहने वाला था। मृ*तक किसान के चाचा के अनुसार राजेश के 3-4 बीघा जमीन है। जिसमें उसने सोयाबीन की फसल बोई हुई है। सोमवार को करीब किसान दोपहर 4 बजे खेत पर गया था। फसल में कीटनाशक का छिड़काव करने के बाद वह घर लौटा था। रास्ते में वह अचानक लड़खड़ाने लगा।

घर पहुंचने के बाद उसे उल्टियाँ हुई। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई। मृ*तक किसान के ताऊ ने रामभरोस नायक ने राजेश नायक को इलाज के लिए कोटा एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान रात करीब साढ़े दस बजे उसकी मौ*त हो गई। मृ*तक किसान राजेश के तीन बच्चे है।
देवली मांझी थाने के हेड कांस्टेबल शंकर लाल के अनुसार परिजनों ने सोयाबीन की फसल में दवाई छिड़काव के बाद राजेश के अचेत होने की बात बताई थी। जिसकी कोटा में इलाज के दौरान मौ*त हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद श*व परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया