Sunday , 7 June 2026
Breaking News

आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि जयंती को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाया

श्रेष्ठ कार्य करने वाले आयुर्वेद कार्मिकों का किया सम्मान

 

 

 

आयुर्वेद विभाग सवाई माधोपुर द्वारा आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरी की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस समारोह पूर्वक आयुर्वेद कार्यालय मानटाउन में मनाया गया। इस अवसर पर जिले में चल रहे आरोग्य सप्ताह का समापन भी हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन रहे।

 

 

 

 

विशिष्ट अतिथि के रूप में आयुर्वेद के पूर्व संयुक्त निदेशक बृजराज शर्मा, इंद्रमोहन शर्मा, रामदयाल गौत्तम और सूचना एंव जन संपर्क से सुरेश गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरूआत में जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन सहित अतिथियों ने विधि विधान से आयुर्वेद के जनक धन्वंतरी की पूजा की।

 

 

 

इस अवसर पर कलेक्टर ने एवं अन्य वक्ताओं ने आयुर्वेद को निरापद चिकित्सा पद्धति बताते हुए आज के समय में आयुर्वेद की आवश्यकता पर प्रकाश ड़ाला। आयुर्वेद के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने तथा इस पद्धति को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कलेक्टर ने संगोष्ठी में कहा कि स्वंय को स्थापित करना ही स्वास्थ्य है।

 

 

Father of Ayurveda, Lord Dhanvantari Jayanti celebrated as National Ayurveda Day

 

 

कलेक्टर ने आयुर्वेद से जुड़े गूढ़ रहस्यों तथा जीवनचर्या पर चर्चा करते हुए उपस्थित लोगों को आयुर्वेद एवं धन्वंतरि को समझने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने आयुर्वेद चिकित्सा के महत्व को भी बताया गया। उपनिदेशक बालकृष्ण शर्मा ने कोरोना काल में बीमारियेां से बचाव एवं उपचार के लिए आयुर्वेद द्वारा किए गए प्रयासों के बारे में जानकारी दी गई।

 

 

 

इस अवसर पर राजेन्द्र प्रसाद शर्मा ने प्रतिवेदन पढ़ा तथा आयुर्वेद की आज के समय में प्रासंगिकता तथा महत्व पर प्रकाश ड़ाला गया। उन्होंने आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पाश्चात्य देशों में भी आयुर्वेद का महत्व बढ़ा है। कार्यक्रम में श्रेष्ठ कार्य करने वाले आयुर्वेद कार्मिकों को सम्मानित किया गया।

 

फैशन की दुनिया में एक नया नाम – क्लब फॉक्स सवाई माधोपुर, जहां आपको मिलेंगे एक से एक बढ़िया कपड़े वो भी लेटेस्ट डिज़ाइन में, यहां सूट, ब्लेजर, जैकेट, स्वेट शर्ट, बेसकोट, स्वेटर, डेनिम जीन्स, पार्टीवियर शर्ट, टी-शर्ट, लोअर, ट्राउज़र, फॉर्मल पेंट – शर्ट, कैज़ुअल शर्ट आदि मिलेंगे, 600 स्टोर्स में से सवाई माधोपुर क्लब फॉक्स बेस्ट स्टोर्स में पा चुका है छठा स्थान, वहीं बेस्ट सेलर में यह स्टोर हासिल कर चुका है 9वां स्थान।
दीवाली ऑफर – 2 कपड़े खरीदने पर 6 कपड़े लेकर जाएं
अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें : – 9929421787, 7014585283
रवि जैन – क्लब फॉक्स, सवाई माधोपुर
पता – क्लब फॉक्स, लाला ट्रेडर्स के पास मंडी रोड़, सवाई माधोपुर

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !