Thursday , 22 October 2026
Breaking News

प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत सरकारी पैसे का दुरूपयोग करने पर 58 पर एफआईआर

ब्लाॅक पंचायत समिति सवाई माधोपुर क्षेत्र की 22 ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत स्वीकृत राशि का दुरूपयोग करने के आरोप में विकास अधिकारी समय सिंह मीना ने 58 लाभार्थियों के खिलाफ पुलिस थाना कुण्डेरा, मानटाउन, कोतवाली, आलनपुर एवं सूरवाल में मामले दर्ज करवाये। प्राथमिक दर्ज में विकास अधिकारी ने बताया की पंचायत समिति की ग्राम पंचायत रांवल, सैलू, छारौदा, कुण्डेरा, चकेरी, डूंगरी, बाडोलास, मखौली, भदलाव, शेरपुर, आटॅूण कलां, रामडी, गम्भीरा, जीनापुर, खटूपुरा, अजनोटी, लोरवाड़ा, करमोदा, जड़ावता, मैनपुरा, एवं सुनारी में प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत वर्ष 2016-17 से 2020-21 तक प्रथम किस्त की राशि 15 हजार रुपए एवं द्वितीय किस्त 45 हजार रुपए भुगतान कर दिया गया है। इन लाभार्थियों को बार-बार समझाइश करने व पंचायतों की ओर कार्य चालू करवाने के नोटिस के बाद भी अभी तक कार्य प्रारम्भ नहीं कराया है। इस प्रकार 58 लाभार्थियों ने सरकारी राशि का दुरूपयोग किया है।

 

 

इनके खिलाफ पुलिस थाना कुण्डेरा ग्राम पंचायत रांवल में सन्तरा देवी व जयनारायण निवासी रांवल, पंचायत सैलू में यास्मीन व अनवर, पंचायत छारोदा सुन्दर मीना, बदामदेवी व बाबूलाल मीना, कमलेश मीना, बाबूलाल मीना, पंचायत डूंगरी में बिलास व कन्हैया, पंचायत बाडोलास बुद्धराम, पंचायत मखौली में मन्जू व सोहनलाल वर्मा, समीर खान व याकूब, बुनियाद खान व माजिद, पंचायत भदलाव में द्रोपदी व कैलाश, पंचायत शेरपुर में कंचन देवी व गंगाराम, रामकथा व रामप्रसाद, रामनिवासी व रामपाल निवासी शेरपुर के खिलाफ रिपोर्ट दी।

 

 

FIR lodged against 58 beneficiaries for misusing government money in Pradhan Mantri Awas Yojana

 

पुलिस थाना मानटाउन में ग्राम पंचायत आटूण कलां फूला देवी व रघुनाथ, मुन्नी देवी व लक्ष्मण, पंचायत रामडी में कल्याणी व गोरधन निवासी रामडी के खिलाफ रिपोर्ट दी। पुलिस थाना कोतवाली आलनपुर में पंचायत गम्भीरा में उगन्ती देवी व सूरजमल, परशु देवी व गोकुल, पंचायत जीनापुर में केशन्ती देवी व बाबूलाल, श्रीचरणदास बाबा व सुखजी मीना, सरोज बानो व कमरूद्दीन व खटूपुरा गुर्जर व सीताराम के खिलाफ रिपोर्ट दी।

 

पुलिस थाना सूरवाल में पंचायत अजनोटी राजन्ती देवी व मोतीलाल, पंचायत लोरवाड़ा रमेश व नाथू, अख्तर खान व इबान शाह, राजू गुर्जर व हीरा गुर्जर पंचायत जड़ावता कजोडी व जन्सी, टीकाराम व रामफूल, पंचायत मैनपुरा में रामकन्या व गिर्राज के खिलाफ सरकारी राशि के दुरूपयोग की प्राथमिकता दर्ज करवाई गई। सवाई माधोपुर पंचायत समिति विकास अधिकारी का कहना है की जिला परिषद् मुख्य कार्यकारी अधिकारी सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार पुलिस थाना कुण्डेरा में 21, थाना मानटाउन में 3, थाना कोतवाली में 6 और थाना सूरवाल में 11 लाभार्थियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !