ब्राजील: ब्राजील के बेलेम में संयुक्त राष्ट्र के जलवायु सम्मेलन कॉप-30 के दौरान आग लगने से आयोजन स्थल को तुरंत खाली कराना पड़ा है। हालांकि आग पर जल्दी काबू पा लिया गया। आग एक मंडप में लगी थी। कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि आग पर लगभग छह मिनट में काबू पा लिया गया, लेकिन 21 लोगों को धुएं के कारण सांस लेने में दिक्कत होने पर डॉक्टरों ने जांच की।
बीबीसी के पत्रकारों ने पेविलियन जोन में आग की लपटें और धुआं उठते देखा। लोगों को तुरंत बाहर ले जाया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तेजी से अंदर की तरफ दौड़ती नजर आई। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि आग को छह मिनट में बुझा दिया गया और 13 लोगों का धुएं के असर की वजह से इलाज किया गया। आग किस वजह से लगी, यह अभी पता नहीं चल सका है। जलवायु परिवर्तन से निपटने के अगले कदमों पर सहमति बनाने की कोशिशें आखिरी दौर में थीं लेकिन आग की वजह से बातचीत रोकनी पड़ी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
